फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sugar cane

गन्ना किसानों को दफ्तर के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, टोल फ्री नंबर पर दर्ज होंगी शिकायतें

Mon, 09 Nov 2020 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
sugar cane
sugar cane
लखीमपुर खीरी। गन्ना किसानों को अपनी शिकायतों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि घर बैठे सर्वे, सट्टा, कैलेंडर, पर्ची आदि के लिए गन्ना विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-121-3203 पर दर्ज कराकर समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा ईआरपी सेवा प्रदाता कंपनी एमिटी ने भी गन्ना किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर 1800-103-5823 की सेवा प्रारंभ की है। इस नंबर पर भी सर्वे, सट्टा, कैलेंडर, पर्ची आदि की समस्या के संबंध में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। गन्ना विकास, उन्नतशील खेती, कीट रोग बीमारी आदि से संबंधित जानकारी किसान कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 पर प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

-
पोर्टल और एप के माध्यम से भी दर्ज कराएं शिकायत
किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबरों के अलावा वेब पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सीएएनयूपी डॉट इपर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा ई-गन्ना एप के ग्रीवेंस रेड्रेसल कॉलम में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

-
मशीन मिलने में समस्या है तो भी मिलेगा समाधान
सहकारी गन्ना विकास समितियों एवं सहकारी चीनी मिल समितियों में स्थापित फार्म मशीनरी बैंक से मशीन मिलने में या किराए संबंधी समस्या है, तो किसान विभागीय टोल फ्री नंबर 1800-121-3203 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गन्ना किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर कोई भी गन्ना किसान अपनी समस्या की शिकायत दर्ज करा सकता है। किसानों की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।
-ब्रजेश कुमार पटेल, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed