{"_id":"5dc076c68ebc3e93ae3f532c","slug":"sugar-cane-lakhimpur-news-bly3828028198","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को नही मिलते जारी पर्चियों के नियमित एसएमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को नही मिलते जारी पर्चियों के नियमित एसएमएस
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर एंड डिस्टलरी यूनिट अजबापुर ने 60 क्रय केंद्रों में मात्र 20 क्रय केंद्र पर ही खरीद शुरू कर पाई है। यह जानकारी मिल के यूनिट के केन हेड सुभाष चंद्र खोखर ने दी। उन्होंने बताया कि मिल चलने के बाद ही सभी क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू हो जाएगी। उधर, किसानों का कहना है कि पर्चियां जारी होने का नियमित एसएमएस उन्हें नहीं मिल पाता है।
पसगवां निवासी सुनील गुप्ता और प्रवीण कुमार का कहना है कि 8 नवंबर के लिए जारी पर्चियों का एसएमएस उन्हें नहीं मिला है। सुनील गुप्ता का कहना है कि चार नवंबर के लिए जारी पर्चियों का उन्हें एसएमएस मिला था। गन्ना विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि आठ नवंबर के लिए जारी पर्चियों के लिए एसएमएस जारी नहीं किया गया। सहकारी गन्ना विकास समिति जंगबहादुरगंज के सचिव गजेंद्र कटियार का कहना है कि चीनी मिल चले तभी कुछ बता सकते है।
एसएमएस भेजना कंपनी का काम है। सचिव ने बताया कि समिति क्षेत्र के 39900 किसानों का गन्ना डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर एंड डिस्टलरी यूनिट की अजबापुर ,हरियावां और लोनी खरीदती है। तीनोें मिलों का नवीन गन्ना पेराई सत्र (2019-20) पांच नवंबर से शुरू हो रहा है।