फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Suddenly the minister in charge reached Shiv Colony, seeing the mess, the officers were reprimanded

अचानक प्रभारी मंत्री पहुंचे शिव कॉलोनी, गंदगी देख अफसरों को लगाई फटकार

Fri, 13 May 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Suddenly the minister in charge reached Shiv Colony, seeing the mess, the officers were reprimanded
लखीमपुर खीरी। वित्त एवं संसदीय कार्य एवं मंडलीय प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को शहर की चकम दिखाने के लिए अधिकारियों ने तीन दिन तक खूब पसीना बहाया। गुरुवार को शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकले प्रभारी मंत्री अपना इरादा बदलकर अचानक शिवकॉलोनी पहुंच गए। कॉलोनी में बजबजाती नालियां एवं खाली प्लॉट में जलभराव देख प्रभार मंत्री भड़क गे। ईओ को फटकार लगाई तो सफाई निरीक्षक का वेतन रोकने के निर्देश दिए। पाइप लाइन डालने के बाद भी सड़क न बनाए जाने पर एक्सईएन जलनिगम को मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री के दौरे को लेकर नगर पालिका प्रशासन तीन दिन से जुटा हुआ था। उनके आने-जाने वाले रास्ते चमका दिए। दीवारें तक रंगवा दी गईं लेकिन बाकी शहर में पहले की तरह गंदगी पड़ी रही। अखबार में खबर छपने के बाद संज्ञान लेते हुए प्रभारी मंत्री अधिकारियों के तय रूट से अलग नहर पटरी होते हुए शिवकॉलोनी पहुंच गए। नहर पटरी के बीच गंदगी, बजबजाती नालियां एवं खाली प्लॉट में जलभराव देखकर अधिशासी अधिकारी आरआर अंबेश को फटकार लगाकर पूछा कि क्या ऐसे ही सफाई होती है।
विज्ञापन

प्लॉट स्वामियों को चहारदीवारी उठवाने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बजबजाती नालियां देखकर उन्होंने कहा कि इससे बीमारियां पांव पसारेगी, जिसका जिम्मेदारी कौन होगा। नगर की सफाई से असंतुष्ट प्रभारी मंत्री ने सफाई निरीक्षक जितेंद्र सिंह का दो दिन का वेतन काटने के निर्देश देकर तीन दिन में सफाई कराने और रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इससे पहले डॉन बॉस्को स्कूल के सामने नाला चोक मिलने पर अतिक्रमण हटाकर सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, राम जी दीक्षित सहित जिले के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम बोले-कभी कभार ही आते हैं एक्सईन- भ्रमण के दौरान सड़क खुदी मिलने पर प्रभारी मंत्री को बताया गया कि जल निगम ने पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई कराई थी। अब तक निर्माण न होने के सवाल पर डीएम ने बताया कि एक्सईएन कभी कभार ही आते हैं। बिना एनओसी के ही रोड कटवा दी। इस पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताते हुए सड़कों को पूर्व की भांति दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
पंचायत भवन के साथ देखी पीएचसी कालाआम
प्रभारी मंत्री ने पीएचसी कालाआम पहुंचकर पंचायत भवन और पीएचसी का हाल देखा। सचिव मोनिका वर्मा व पंचायत सहायक विशाल वर्मा ने पंचायत भवन की वर्किंग बताई। उन्होंने डीएम से चौपाल में आने वाली शिकायतें एवं उनके निस्तारण के बारे में जानकारी की। इसके बाद पीएचसी कालाआम में प्रभारी डॉ. नवीन गुप्ता से ओपीडी की प्रगति जानते हुए ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर चलवा कर देखा। इसके अलावा इंजेक्शन ड्रेसिंग रूम, पुरुष एवं महिला वार्ड, ऑपरेशन कक्ष देखा।

खंभारखेड़ा पहुंचकर गोवंश का जाना हाल, खिलाया गुड़ व फल
प्रभारी मंत्री ने नगर पालिका की खंभारखेड़ा स्थित गो आश्रय का निरीक्षण किया। वहां पर 303 गोवंश मिले। यहां उन्होंने गोवंश को गुड़, चना व फल खिलाकर छायादार, फलदार व औषधीय पौधे लगाए। गोवंश को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने के निर्देश देकर शेड्स संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed