फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sudama and Ramkumar to represent Tharu tribe in Delhi

दिल्ली में थारू जनजाति का प्रतिनिधित्व करेंगे सुदामा और रामकुमार

Fri, 13 Aug 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sudama and Ramkumar to represent Tharu tribe in Delhi
पीएम से मिलकर थारू जनजाति के पारंपरिक, सांस्कृतिक और आर्थिक उन्नयन की देंगे जानकारी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में होने वाले समारोह में थारू जनजाति की ओर से सुदामा देवी और रामकुमार राना प्रतिनिधित्व करेंगे। एकीकृत जनजाति विकास के परियोजना अधिकारी यूके सिंह के नेतृत्व में थारू जनजाति के दोनों चयनित प्रतिभागी शुक्रवार को नई दिल्ली रवाना होंगे। दोनों प्रतिभागी पीएम से मिलकर उन्हें थारू जनजाति के पारंपरिक, सांस्कृतिक व आर्थिक उन्नयन की जानकारी देंगे।
शासन से प्राप्त निर्देश पर जिला प्रशासन ने तहसील और ब्लॉक पलिया के सुदूरवर्ती स्थित ग्राम पचपेड़ा से थारू जनजाति के रामकुमार राना, ग्राम बरबटा की सुदामा राना का चयन किया है, जो सरकार की योजनाओं से स्वयं लाभान्वित होने और क्षेत्र के विकास से अवगत कराने के लिए स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

थारू समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले ये प्रतिभागी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य विशिष्ट अतिथियों के समक्ष केंद्र सरकार व उप्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित होने के फलस्वरूप अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही थारू जनजाति के पारंपरिक, सांस्कृतिक व आर्थिक उन्नयन से परिचित कराएंगे। दोनों प्रतिभागियों को कार्यक्रम में प्रतिभाग कराने के लिए डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने एकीकृत जनजाति विकास परियोजना, चंदनचौकी के परियोजना अधिकारी यूके सिंह और सहायक निदेशक सूचना विपिन कुमार को लॉइजन ऑफिसर नामित किया है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि 13 अगस्त की सुबह नामित प्रतिभागियों के साथ नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed