{"_id":"5f4aa1b78ebc3e3cf023d441","slug":"sucide-lakhimpur-news-bly4179506164","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीमगांव में युवक ने पेड़ से लटककर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीमगांव में युवक ने पेड़ से लटककर दे दी जान
विज्ञापन
sucide
फरधान (लखीमपुर खीरी)। घर से मजदूरी करने निकले युवक ने गले में गमछे का फंदा कस लिया और पेड़ से लटककर जान दे दी। आत्महत्या की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। आत्महत्या के कारणों के बाबत परिवार वाले कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।
थाना क्षेत्र के गांव रतसिया के पश्चिम शंकर सिंह के गन्ने के खेत में खड़े शीशम के पेड़ से शुक्रवार की शाम करीब सात बजे कुछ लोगों ने शव लटकते देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। शव की शिनाख्त नीमगांव थाने के गांव रामपुर निवासी अनूप कुमार (30) के रूप में हुई। सूचना पर उसके परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई दीनबंधु ने बताया कि वह पांच भाई है। अनूप सबसे बड़ा था, जो नीमगांव के गांव रामपुर थाना नीमगांव में रहता था। बाकी चारों भाई सलीहाबाद में रहते हैं। अनूप कुमार की पत्नी और एक पुत्र है। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया मृतक के परिजन ने किसी से दुश्मनी होने से इनकार किया है। वह शुक्रवार की सुबह मजदूरी करने की बात कहकर घर से निकला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपार्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।