{"_id":"5f157cb98ebc3e9ff12e0d82","slug":"sucide-lakhimpur-news-bly413341944","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कस्बा मैगलगंज में एक विवाहिता ने कमरे के अंदर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने डेढ़ लाख रुपये नकदी न देने पर मारपीट कर बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना व कसबा मैगलगंज निवासी हिमालय की पत्नी जूली (22) ने कमरे के अंदर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे घर में कोहराम मच गया। आसपास के तमाम लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। सूचना पर मृतका का भाई अमित भी परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। मृतका के भाई अमित ने बताया की शादी के बाद बहन के पति, सास और ससुर ने दहेज में तीन लाख रुपये नगद मांगे थे। इसको लेकर बहन जूली को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। बहन ने जब पूरी बात बताई तो उसने इधर-उधर से व्यवस्था कर डेढ़ लाख रुपये दे दिए थे। शेष डेढ़ लाख का इंतजाम न होने पर उसने रुपए दे पाने में असमर्थता जताई थी। इससे ससुरालीजन नाराज थे। बहन को मारपीट कर लगातार प्रताड़ित करने लगे। यब बात बहन जूली ने बताई। कई बार पति व ससुराल के अन्य लोगों को समझाया बुझाया गया, लेकिन वह लोग नहीं माने। ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी बहन ने फंदे पर लटककर जान दे दी है। मायके वालों ने पति समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।