{"_id":"5f09f73b8ebc3e6358219d6e","slug":"sucide-lakhimpur-news-bly412403251","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल कर्मचारी पेड़ से फंदा लगाकर लटका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल कर्मचारी पेड़ से फंदा लगाकर लटका, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी)। इलाके के टीचर्स कॉलोनी निवासी और चीनी मिल में कार्यरत कर्मचारी ने हजारा थाना क्षेत्र के भुर्जुनिया जंगल में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार रात जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने साइकिल मिलने के बाद जंगल में उनकी तलाश की तो शव पेड़ से लटकता मिला। हजारा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीलीभीत जिला मुख्यालय भेज दिया।
संपूर्णानगर के टीचर्स कॉलोनी निवासी अर्जुन सिंह के 50 वर्षीय पुत्र बलवंत सिंह किसान सहकारी चीनी मिल में इलेक्ट्रीशियन थे। रोजाना की तरफ वह शुक्रवार को सुबह घर से साइकिल पर ड्यूटी के लिए निकले लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। इसपर उनके छोटे पुत्र ने चीनी मिल जाकर पता किया तो वह ड्यूटी पर आए ही नहीं थे। इसके बाद पत्नी प्रकाश कौर ने इसकी सूचना अपने मायके टाटरगंज दी। जिसपर रिश्तेदार व ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की। साथ ही संपूर्णानगर थाने में जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई। उधर, सूचना मिली कि भुर्जनिया गांव के पास बलवंत की साइकिल पड़ी है। इस पर सभी उस ओर गए वहां बलवंत का शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर थाना हजारा से दरोगा सुशील कुमार दलबल के साथ पहुंचे और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए पीलीभीत जिला मुख्यालय भिजवा दियौ। बलवंत ने किस वजह से फांसी लगाई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
दो पुत्रों और दो पुत्रियों को छोड़ गए बलवंत
बलवंत अपने पीछे दो पुत्रों तथा दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। बलवंत का बड़ा बेटा आस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहा है। मृतक का पुश्तैनी घर खैरटिया तिकुनियां में है लेकिन वह बीते बीस वर्षों से चीनी मिल में कार्यरत थे और टीचर्स कॉलोनी संपूर्णानगर में रहते थे।