{"_id":"5ed680b68ebc3e907149c84f","slug":"sucide-lakhimpur-news-bly407882319","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके से नहीं आई पत्नी तो युवक फंदे पर झूला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके से नहीं आई पत्नी तो युवक फंदे पर झूला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी क्षेत्र में पत्नी के ससुराल आने से इंकार करने से क्षुब्ध युवक ने फं दा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे उसके घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
थाना खीरी की पुलिस चौकी ओयल के गांव सुंसी निवासी सर्वेश पटेल ने सोमवार की रात अपने कमरे के अंदर साड़ी का फंदा गले में डाल लिया और पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। सुबह शव लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिवार वालों ने बताया कि सर्वेश पटेल की शादी दो साल पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई। आए दिन विवाद होने लगा। पुत्रवधू हफ्ते भर पहले मायके चली गई थी। पुत्र सर्वेश कई बार लेने गया, लेकिन पुत्रवधू ने आने से साफ इंकार कर दिया। इससे सर्वेश मानसिक रूप से काफी परेशान थी। इसी वजह से उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का एक छह महीने का पुत्र है, जो अपनी मां के साथ ही रहता है। एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।