{"_id":"5ed133c38ebc3e903f6c3aa1","slug":"sucide-lakhimpur-news-bly4074518162","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेरोजगारी से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, लॉकडाउन के कारण नहीं मिल रहा था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेरोजगारी से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, लॉकडाउन के कारण नहीं मिल रहा था काम
Sat, 30 May 2020 07:45 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के मैगलगंज निवासी एक व्यक्ति ने लॉकडाउन के बीच चल रही तंगहाली के कारण ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें उसने साफ-साफ लिखा है कि आत्महत्या के पीछे का कारण उसकी बेरोजगारी है।
विज्ञापन
कस्बा नई बस्ती खखरा निवासी भानु प्रकाश गुप्ता (50) शुक्रवार दोपहर रेलवे स्टेशन मैगलगंज पहुंचा। उसने दोपहर एक बजे सीतापुर की ओर से आ रही एमटी कोच ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। इससे वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंच गई। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें लिखा है कि लॉकडाउन की वजह से नौकरी नहीं लग रही है। सरकार की तरफ से राशन तो दिया जा रहा है, लेकिन दूध, चाय पत्ती सहित अन्य घरेलू सामान नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में बीमारी का भी जिक्र किया गया है। लिखा गया है कि घर में विधवा मां हैं, वह भी बीमारी रहती हैं। उनकी दवाई के लिए पैसे नहीं हैं, इसलिए मजबूरन यह कदम उठाना पड़ रहा है। मृतक की तीन बेटियां और दो बेटे हैं।
एक बेटी की शादी हो चुकी है। घटना के बाद कंट्रोल रूम द्वारा दी गई सूचना के आधार पर रोजा जीआरपी प्रभारी विनोद तिवारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डीएम शैलैंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक भानु प्रकाश गुप्ता शाहजहांपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। उसका और उसकी मां का अंत्योदय कार्ड बना है। लॉकडाउन के दौरान दोनों को 40 किलो चावल, 40 किलो गेहूं और दो किलो चना दिया गया है।