{"_id":"6a42ad58e3c2316087064713","slug":"sub-inspector-suspended-for-changing-bike-during-accident-investigation-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-178676-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुर्घटना की विवेचना में बाइक बदलने पर उपनिरीक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुर्घटना की विवेचना में बाइक बदलने पर उपनिरीक्षक निलंबित
Mon, 29 Jun 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
खमरिया। थाना खमरिया में तैनात उपनिरीक्षक नरेंद्र यादव को सड़क हादसे के एक मामले की विवेचना में दुर्घटनाग्रस्त बाइक का विवरण बदलने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने पूरे मामले की जांच भी शुरू करा दी है।
दर्ज प्राथमिकी में वादी ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक हीरो कंपनी की एचएफ डीलक्स बताई थी और उसकी मौके की फोटो भी संलग्न थी। आरोप है कि विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक नरेंद्र यादव ने हीरो एचएफ डीलक्स की जगह बजाज कंपनी की प्लेटिना दर्ज कर दी।
मामले का खुलासा होने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता अनिल गुप्ता उपनिरीक्षक नरेंद्र यादव के खिलाफ धरने पर बैठ गए। इसके बाद एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने नरेंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए।