फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Suagada has become a hub of filth, the complainant received threats

Lakhimpur Kheri News: सुआगाड़ा बना गंदगी का गढ़, शिकायतकर्ता को मिली धमकी

Sun, 01 Mar 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Suagada has become a hub of filth, the complainant received threats
सुआगाड़ा के एक घर में भरा नाली का गंदा पानी। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे सुआगाड़ा गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। जाम और क्षतिग्रस्त नालियों के कारण गंदा पानी घरों और सड़कों पर फैल रहा है। करीब छह हजार की आबादी वाला यह गांव बदबू, मच्छरों और जलभराव की समस्या से जूझ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया, उल्टा शिकायत करने वाले को धमकी का सामना करना पड़ा। पुराने एसपी बंगले के पीछे स्थित गांव में कई स्थानों पर नालियां कूड़े से पटी पड़ी हैं। कुछ जगहों पर पानी सड़क पर बह रहा है तो कई घरों में घुस चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले डेंगू सीजन में गांव में कई मौतें भी हो चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी स्थायी सफाई व्यवस्था नहीं बनाई गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, बीते एक सप्ताह से प्रधान, सचिव, एडीओ पंचायत और बीडीओ से सफाई की मांग की जा रही थी। यहां तक कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। आरोप है कि जब एक शिकायतकर्ता ने सदर ब्लॉक के एडीओ पंचायत आकाश अवस्थी को फोन किया तो सफाई कराने के बजाय उसे पीटने की धमकी दी गई। इससे गांव में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय निवासी शिवांशु सिंह ने बताया कि चार दिनों से हमारे घर के अंदर नाली का पानी भरा है, जिससे जीना मुश्किल है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई भी सुनने वाला नहीं है। घर में गंदा पानी भरने से बदबू फैलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
शहर से सटा होने के बाद भी गांव नरक बना है। प्रधान से कई बार शिकायत की, लेकिन वे नहीं सुनते। प्रधान बोलते हैं कि 1076 पर शिकायत करो, तभी कुछ हो सकता है।
-मोहम्मद चांद
---------
हमारे गांव का बुरा हाल है। यहां सफाई के नाम पर कुछ नहीं है। गांव में गंदगी की वजह से मच्छरों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले सालों में मौतें भी हो चुकी हैं।

-रामधार
----------
नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़क पर भरता है, जिससे हम लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। खुद ही नालियों की सफाई करनी पड़ती है।
-इस्लाम
------
जानकारी मिलते ही गांव में तत्काल सफाई कर्मचारियों को भेजकर सफाई कराई गई है। साथ ही नियमित सफाई कराने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। शिकायतकर्ता को धमकी देने के मामले में एडीओ पंचायत से जवाब तलब किया जाएगा। -विशाल सिंह, डीपीआरओ

सुआगाड़ा के एक घर में भरा नाली का गंदा पानी। संवाद

सुआगाड़ा के एक घर में भरा नाली का गंदा पानी। संवाद

सुआगाड़ा के एक घर में भरा नाली का गंदा पानी। संवाद

सुआगाड़ा के एक घर में भरा नाली का गंदा पानी। संवाद

सुआगाड़ा के एक घर में भरा नाली का गंदा पानी। संवाद

सुआगाड़ा के एक घर में भरा नाली का गंदा पानी। संवाद

सुआगाड़ा के एक घर में भरा नाली का गंदा पानी। संवाद

सुआगाड़ा के एक घर में भरा नाली का गंदा पानी। संवाद

सुआगाड़ा के एक घर में भरा नाली का गंदा पानी। संवाद

सुआगाड़ा के एक घर में भरा नाली का गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed