फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Students stood at the gate to submit a memorandum, the program was postponed due to the return of the Vice Chancellor

Lakhimpur Kheri News: ज्ञापन देने गेट पर डटे छात्र, कुलपति के लौटने से टला कार्यक्रम

Sat, 03 Oct 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 03 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Students stood at the gate to submit a memorandum, the program was postponed due to the return of the Vice Chancellor
वाईडी डिग्री कॉलेज में गेट पर प्रदर्शन करते एबीवीपी के पदाधिकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति के युवराज दत्त महाविद्यालय पहुंचने की सूचना पर एबीवीपी कार्यकर्ता छात्रों की समस्याओं को लेकर गेट पर पहुंच गए। गेट पर भीड़ देखकर कुलपति का वाहन वापस लौट गया। इसके बाद छात्र काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। कुलपति के अंदर नहीं पहुंचने से कॉलेज में प्रस्तावित कार्यक्रम नहीं हो सका और तैयारियां धरी रह गईं।
विज्ञापन

विभाग संयोजक अजय पांडे ने बताया कि कॉलेज में कई समस्याएं हैं। लाइब्रेरी में नई पुस्तकें नहीं हैं और कैंटीन में अधिक भुगतान लिया जा रहा है। छात्राओं के लिए कॉमन हॉल की व्यवस्था भी नहीं है। इन समस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद कई बार जिलाधिकारी और कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन दे चुका है, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

प्राचार्य हेमंत पाल ने छात्र नेताओं को अंदर बुलाकर वार्ता की और कुलपति को अंदर आने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्र अंदर जाकर कुलपति को ज्ञापन दे सकते हैं। हालांकि छात्र गेट पर ही ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे। बड़ी संख्या में छात्र गेट पर प्रदर्शन करते रहे और कुलपति के दोबारा आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य बोले, भोजन व्यवस्था में अव्यवस्था फैलाई और उसे क्षतिग्रस्त किया

प्राचार्य प्रोफेसर हेमंत पाल ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के करीब 60 महाविद्यालयों के प्राचार्य और प्रबंध तंत्र के प्रतिनिधि शामिल होने वाले थे। बैठक का उद्देश्य जनपद की शिक्षा-व्यवस्था की चुनौतियों पर विचार-विमर्श कर समाधान की दिशा में बढ़ना था, जिससे हजारों विद्यार्थियों का हित जुड़ा है। उन्होंने कहा कि बैठक में आने वाले अतिथियों का मार्ग रोकना और नारेबाजी करना उचित तरीका नहीं है।

उन्होंने कहा कि कुलपति के लौटने के बाद महाविद्यालय के शिक्षकों और प्राचार्यों ने प्रदर्शनकारियों से शांति और संयम बनाए रखने का अनुरोध किया, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारियों ने प्राचार्य और शिक्षकों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया तथा अभद्रता की। इसके बाद बैठक में आए अतिथियों और शिक्षकों के लिए की गई भोजन व्यवस्था में अव्यवस्था फैलाई और उसे क्षतिग्रस्त किया। साथ ही भविष्य में लगातार धरना देने की धमकी दी।


प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों की जायज मांगों को विश्वविद्यालय तक पहुंचाने के लिए सदैव तैयार है, लेकिन अनुशासनहीनता स्वीकार्य नहीं है।

वाईडी डिग्री कॉलेज में  गेट पर प्रदर्शन करते एबीवीपी के पदाधिकारी। संवाद

वाईडी डिग्री कॉलेज में गेट पर प्रदर्शन करते एबीवीपी के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed