फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Students show talent in sports competitions

खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 27 Jan 2016 10:41 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 27 Jan 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Students show talent in sports competitions
 बेसिक शिक्षा के नगर क्षेत्र के विद्यालयों की खेल प्रतियोगिताएं शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर हुईं। उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी गुप्ता ने किया। इस मौके पर विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग खोखो में सरस्वती ज्ञानमंदिर जूनियर हाईस्कूल नौरंगाबाद विजेता, उच्च प्राथमिक विद्यालय सदर उप विजेता, समूहगान में मां शारदे विद्या मंदिर प्रथम, आश्रम पद्धति विद्यालय द्वितीय, कबड्डी में ज्ञानदायिनी विद्यामंदिर नौरंगाबाद विजेता तथा जयदुर्गे विद्यामंदिर शिव कॉलोनी उप विजेता रहा। इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय बालिका वर्ग में सुलेख में कुंवर खुशवक्तराय स्कूल की प्रज्ञा वर्मा प्रथम, मां शारदे विद्यामंदिर की अंकिता वर्मा द्वितीय तथा कुंवर खुशवक्त राय स्कूल की ऋषिता सोनी तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में सरस्वती ज्ञान मंदिर नौरंगाबाद प्रथम, खोखो में ज्ञानदायिनी विद्यामंदिर नौरंगाबाद विजेता तथा सरस्वती ज्ञानमंदिर नौरंगाबाद उप विजेता रहा। बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में ज्ञानदायिनी विद्यामंदिर नौरंगाबाद विजेता, सरस्वती ज्ञानमंदिर नौरंगाबाद उप विजेता रहा। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग की अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर प्रथम और मां शारदे विद्यामंदिर द्वितीय स्थान पर रहा। समूह गान प्रतियोगिता में सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर प्रथम, न्यू श्री नेहरु शिशु मंदिर द्वितीय और सरस्वती ज्ञानमंदिर गोमतीनगर तृतीय स्थान पर रहा। कबड्डी में सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर मिश्राना विजेता, ज्ञानदायिनी शिशु मंदिर नौरंगाबाद उपविजेता रहा। प्राथमिक विद्यालय बालिका वर्ग में सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर की शुभांगी शर्मा प्रथम, सरस्वती ज्ञानमंदिर गोविंद नगर की लकी वर्मा द्वितीय रहे। रंगोली प्रतियोगिता में सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर प्रथम स्थान पर रहा। इसके अलावा कबड्डी में ज्ञान दायिनी शिशु मंदिर नौरंगाबाद विजेता और सरस्वती ज्ञानमंदिर गोमती नगर उप विजेता रहा। कार्यक्रम के समापन पर सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed