फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Students crossing stream Drowned

नाला पार कर रहे छात्र  की डूबने से मौत 

Wed, 21 Sep 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। Updated Wed, 21 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Students crossing stream Drowned
मौत - फोटो : अमर उजाला
छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव  
विज्ञापन

खेत देखकर वापस आ रहे बल्लीपुर के एक छात्र की सोतिया नाले में डूबने से मौत हो गई। गोताखोर करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव नाले से बरामद कर सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। 

गांव बल्लीपुर कलां निवासी राजकुमार का 19 वर्षीय पुत्र करन बम्हनपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 10 का छात्र है।  राजकुमार ने बताया कि नाले के उस पार खेतों में लगी फसल की देखरेख करने के लिए वह स्कूल नहीं गया था। बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे वह शारदा नदी से निकले सोतिया नाले को तेज धार होने के बावजूद उसे पार करके खेत गया था। खेत देखने के बाद वापस घर आते समय वह नाले को पार कर रहा था। पानी के तेज बहाव के कारण वह संभल नहीं पाया और नाले में बह गया। नाले के पड़ोस में काम कर रहे गांव के ही छोटे ने देखा और डूब रहे करन को बचाने के लिए शोर भी मचाया, लेकिन खेत में किसी और के वहां न होने के कारण वह उसकी मदद नहीं कर सका। उसने मामले की सूचना परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने गदियाना के गोताखोर सज्जन, कुतबुद्दीन और अक्षन को उसकी तलाश के लिए लगाया। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव नाले से बरामद हुआ। सूचना के बाद भी राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। करन के मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed