फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Students appearing in quarterly exams without copies

Lakhimpur Kheri News: बिना कॉपी के तिमाही परीक्षा दे रहे विद्यार्थी

Fri, 20 Sep 2024 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Students appearing in quarterly exams without copies
पन्ने और रजिस्टर पर उत्तर ​लिखते बच्चे-संवाद
लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों के बच्चों की सत्रीय (तिमाही) परीक्षा बुधवार से कराई जा रही है। जल्दबाजी में कराई जा रही इस परीक्षा की सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। कई जगह तो बच्चों को कॉपियां ही मुहैया नहीं हो पाईं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से तिमाही परीक्षा का कोई बजट जारी नहीं किया है। जिले में 3106 परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। स्कूलों में करीब साढ़े पांच लाख से ज्यादा बच्चे पंजीकृत हैं। 18 से लेकर 24 सितंबर के बीच तिमाही परीक्षा संपन्न होनी है। विभाग ने परीक्षा को लेकर पहले ही तैयारी पूरी कर ली थी।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर कोई बजट न होने की वजह से तमाम अव्यवस्थाएं हावी रहीं। शासन से आए आदेश में बच्चों की परीक्षा और रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों को दिखाने के आदेश है। दो दिनों की परीक्षा की पड़ताल की गई तो मामला खुला। कुछ ही स्कूलों में अध्यापकों ने खुद के खर्चे पर परीक्षा कॉपियां मंगाकर बच्चों को दीं, बाकी स्कूलों के बच्चे पन्नों पर परीक्षा देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न देखकर बच्चों ने लिखे उत्तर
परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिए अध्यापकों ने ब्लैक बोर्ड पर विषय संबंधी प्रश्न लिखे। इसके बाद बच्चों ने देख देखकर पन्नों पर जवाब लिखे। नाम न छापने की शर्त पर अध्यापकों ने बताया कि तिमाही परीक्षा के लिए कोई बजट नहीं मिलता है। लिहाजा अपने स्तर से ही परीक्षा कराई जा रही है। बच्चों को लिखी गई कॉपियां अभिभावकों को दिखाई जाएंगी।

-----------------------------
परीक्षा कराने को लेकर शासन की ओर से निर्देश मिले हैं। परीक्षा कराई जा रही है। अध्यापक अपने स्तर से ही परीक्षा करा रहे हैं। उत्तर लिखे पन्नों और उत्तर पुस्तिकाओं को सहेजकर रखने के निर्देश हैं।
प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed