फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Student going home from school dies after being hit by car

Lakhimpur Kheri News: स्कूल से घर जा रहे छात्र की कार की टक्कर से मौत

Tue, 05 Dec 2023 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Student going home from school dies after being hit by car
छात्र की मौत पर रोते बिलखते परिजन
मितौली। स्कूल से वापस घर जा रहे छात्र को बड़ागांव तिराहे के पास अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। छात्र को आनन-फानन में सीचएसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मितौली के लोहागढ़ में रहने वाला 13 वर्षीय आशुतोष कुमार पाल पुत्र मनोज कुमार कस्बे में नवोदय चिल्ड्रेंस एकेडमी में कक्षा आठ में पढ़ता था। सोमवार को वह स्कूल में छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर जाने को निकला था। रास्ते में लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर बड़ागांव तिराहे के पास साइकिल रोककर खड़ा हो गया।
विज्ञापन

इसी समय मैगलगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर छात्र को रौंद दिया और सड़क किनारे लगे कूड़ेदान से जा टकराई। हादसे में छात्र आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर और दुकानदारों ने छात्र को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। कार चालक को कार समेत थाने लाया गया है। छात्र की मौत से परिवार में मातम का माहौल है।

छात्र की मौत पर रोते बिलखते परिजन

छात्र की मौत पर रोते बिलखते परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed