फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Strict dress code to be implemented in 62 colleges

Lakhimpur Kheri News: 62 महाविद्यालयों में लागू होंगे सख्त ड्रेस नियम

Tue, 26 May 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 26 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Strict dress code to be implemented in 62 colleges
लखीमपुर खीरी। जिले के अधिकांश कॉलेजों में ड्रेस कोड का पालन नहीं हो रहा है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की पहचान करना मुश्किल हो जाता है और शैक्षिक माहौल भी प्रभावित होता है। इसे देखते हुए हाल ही में राज्यपाल ने सभी कॉलेजों में ड्रेस कोड लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद स्थानीय स्तर पर भी तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन




जिले में तीन कॉलेज सरकारी सहायता प्राप्त हैं। पलिया में एक महाविद्यालय सरकारी है। बाकी बचे 58 कॉलेज निजी हैं। इन सभी में ड्रेस कोड को लागू किया जाएगा। कॉलेजों के नोडल व वाईडीसी के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि उनके कॉलेज में पहले से ड्रेस कोड लागू है, लेकिन कई छात्र इसका पालन नहीं कर रहे हैं। अब इसे सख्ती से लागू कराया जाएगा और छात्रों को निर्धारित यूनिफॉर्म में ही कॉलेज आना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यूनिफॉर्म व्यवस्था से परिसर में अनुशासन मजबूत होगा, छात्र-छात्राओं में समानता की भावना बढ़ेगी और बाहरी लोगों की पहचान भी आसानी से हो सकेगी। माना जा रहा है कि आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद महाविद्यालयों में स्पष्ट दिशा-निर्देश लागू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed