फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   stress on religion site in lakhimpur

धर्मस्थल को किया क्षतिग्रस्त, तनाव

Sun, 07 Jul 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
stress on religion site in lakhimpur
गांव गौरिया में नाली बनाने के लिए कुछ लोगों ने एक धर्मस्थल के एक हिस्से को ही तोड़ दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और एक व्यक्ति को विरोध करने पर फावड़ा मारकर घायल कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्त तेवर दिखाए तो दोनों पक्ष शांत हो गए। पुलिस का कड़ा रुख देखते हुए धर्मस्थल की मरम्मत करा दी। करीब चार घंटे बवाल की स्थिति बनी रही। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

गौरिया गांव में काफी पुराना एक धार्मिक स्थान है। गांव के सुघर सिंह ने कुछ महीने पहले ही इसकी मरम्मत कराई थी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे शराफत अली, बबलू, और राशिद इसके पास पानी निकालने के लिए नाली चौड़ा करने के लिए धर्मस्थल को ही तोड़ने की कोशिश करने लगे। एक कोना तोड़ भी दिया। सुघर सिंह के बेटे शिवम सिंह और गोलू सिंह ने जब विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोग नहीं माने। इस पर झगड़ा होने लगा। इसी बीच शराफत अली ने फावड़ा चला दिया, जिससे उसके दाएं हाथ की अंगुली जख्मी हो गई और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार फोर्स के साथ पहुंच गए। दोनों लोगों के बीच बातचीत कर समझौता कराकर मंदिर की मरम्मत करा दी। एसपी पूनम, एएसपी घनश्याम चौरसिया, सिओ सिटी विजय आनंद, एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह भी गांव पहुंचे और मौका मुआयना किया। कोई और विवाद न हो इसलिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया।
विज्ञापन

बाक्स
गांव के ही एक व्यक्ति के कहने पर हुआ ऐसा
ने बताया कि जब मंदिर की मरम्मत की जा रही तब भी इन लोगों ने विवाद किया था। गांव के ही दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने धर्मस्थल का रास्ता बंद करने की कोशिश की थी। तब पुलिस ने मामला सुलझाकर रास्ते से कब्जा हटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लोगों के नामजद तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मुख्य आरोपी गांव से फरार हो गए हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। मंदिर जो क्षतिग्रस्त हुआ था। उसकी मरम्मत करा दी गई है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है। -राजकुमार प्रभारी निरीक्षक थाना फरधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed