{"_id":"58a4997f4f1c1b1235d86aad","slug":"strengthening-confidence-in-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बनने से मजबूत होता आत्मविश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बनने से मजबूत होता आत्मविश्वास
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
vote
- फोटो : amar ujala
- युवाओं ने दिखाया उत्साह, बढ़ चढ़कर किया मतदान
कस्ता विधानसभा क्षेत्र के बबौना पोलिंग बूथ पर मतदान करने आईं श्वेता सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी की हिस्सेदारी जरूरी है। अच्छी सरकार चुनने के लिए यही एकमात्र विकल्प है। हमारे एकमत के साथ सरकार बनने पर आत्मविश्वास मजबूत होता है।
00
पहली बार वोट डालना खुशी का पल
कस्ता विधानसभा के मितौली स्थित राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर पहली बार मतदान करने वाली शिल्पी देवी ने कहा कि पहली बार वोट डालने का मौका मिला है। इसलिए यह खुशी का पल है।
00
अच्छी सरकार चुनने के लिए दिया वोट
मितौली के पोलिंग बूथ पर पहली बार मतदान करने आई सुनीता देवी ने कहा कि गरीब किसानों को मदद करने वाली सरकार बनाने के लिए मतदान करना अच्छा लगा। युवाओं और छात्रों के हित में काम करने वाली सरकार बननी चाहिए।
विज्ञापन
00
अच्छी सरकार बनाने के लिए किया मतदान
सदर विधानसभा के गुरुनानक इंटर कालेज में मतदान करने आई उर्वशी गुप्ता ने कहा कि अच्छी सरकार बनाने के लिए सभी को मतदान करना चाहिए। मतदान न करने से हम अच्छी सरकार बनाने से वंचित हो सकते हैं।
00
पैर से लाचार पर उत्साह से लबरेज
कस्ता विधानसभा के बबौना पोलिंग बूथ पर मतदान करने के लिए एक पैर से दिव्यांग विशेश्वर सिंह भी लाठी के सहारे पहुंचे। उन्होंने पहले मतदान किया, जिसके बाद आराम।
00
उम्र में अंतिम पड़ाव में भी वोट का जज्बा
मितौली के पोलिंग बूथ पर रतहरी निवासी रामगुनी भी अपने पोते के सहारे पहुंची। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनमें मतदान करने का हौसला दिखा।
लकड़ी के चूल्हे पर रसोइयों ने पकाया खाना
लोकतंत्र के महापर्व पर चुनाव ड्यूटी में लगी पोलिंग पार्टी, पुलिस और बिहार से आई पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को खाना खिलाने के लिए रसोइयों ने भी जिम्मेदारी निभाई। मितौली के प्राथमिक विद्यालय की रसोई में लकड़ी के चूल्हे पर रसोइयों ने खाना बनाया, जबकि एमडीएम योजना के तहत सभी विद्यालयों को गैस कनेक्शन दिया जा चुका है।