फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Street lights power Trapped screw connection

स्ट्रीट लाइटों के बिजली कनेक्शन पर फंसा पेच

Wed, 28 Jan 2015 05:42 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 28 Jan 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
Street lights power Trapped screw connection
शहर में बने ओवरब्रिज पर जल रहीं स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन को लेकर नगर पालिका और बिजली विभाग के बीच पेच फंस गया है। पालिका अधिकारी कनेक्शन कराने को संजीदा नहीं हैं। वहीं बिजली अधिकारी स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन काटने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में ओवरब्रिज पर एक बार फिर अंधेरा छा सकता है।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के निर्माण को नौ माह से अधिक का समय गुजर चुका है लेकिन ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइटों की बिजली सप्लाई के लिए अभी तक कनेक्शन नहीं हुआ है। बिना कनेक्शन सप्लाई जोड़े जाने पर बिजली अधिकारी दो बार ओवरब्रिज पर लगी स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन काट चुके हैं, लेकिन दोनों बार कनेक्शन जुड़वा दिया गया। एसडीओ टाउन धर्मेंद्र आनंद का कहना है कि बिजली कनेक्शन कटवाए जाने के बावजूद नगर पालिका की ओर से बिजली कनेक्शन कराने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे बिजली लोड भी बढ़ा हुआ है और विभाग को राजस्व भी नहीं मिल रहा है। एसडीओ ने कहा कि अगर जल्द ही नगर पालिका की ओर से कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं आता है तो ओवरब्रिज पर जल रहीं स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन कटवा दिया जाएगा। वहीं नगर पालिका के ईओ मृत्युजंय यादव का कहना है कि स्ट्रीट लाइटों के लिए बिजली कनेक्शन लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। ओवरब्रिज के नीचे लगी नगर पालिका की स्ट्रीट लाइटों के लिए पहले से ही बिजली कनेक्शन लिया गया है उसी से जोड़कर बिजली सप्लाई ली जा रही है। अलग से कनेक्शन लेने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed