{"_id":"686ff6fa615ffc5a49074a2e","slug":"street-lights-installed-on-the-divider-on-gola-khutar-road-are-not-working-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-150266-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोला-खुटार मार्ग पर डिवाइडर पर लगीं स्ट्रीट लाइटें खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोला-खुटार मार्ग पर डिवाइडर पर लगीं स्ट्रीट लाइटें खराब
विज्ञापन
संसारपुर। गोला-खुटार राष्ट्रीय राजमार्ग पर संसारपुर में बने डिवाइडर पर लगीं स्ट्रीट लाइटों में लगभग एक साल बाद कनेक्शन तो करवा दिए गए, लेकिन अब तक आधे से अधिक लाइटें बंद पड़ी हैं। आज से सावन शुरू होने जा रहे हैं, ऐसे में सड़क पर अंधेरा रहने से कांवड़ियों को दिक्कतें होंगी।
संसारपुर कस्बे के बीच निकले हाईवे पर 15 स्ट्रीट लाइटों में तीन के पोल सड़क हादसों में गिर गए। बचे 12 पोल में छह में ही स्ट्रीट लाइटें जल रहीं हैं। वे दिन में भी जलती रहती हैं। सावन में कांवरियों के जत्थे इस मार्ग से होकर निकलते हैं। आधे से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब होने से हाईवे पर अंधेरा बना रहता है। इससे कांवरियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों ने शीघ्र ही सभी स्ट्रीट लाइटें ठीक करवाने की मांग की है। इस संबंध में एनएच के अधिशाषी अभियंता शुभ नारायण ने बताया जानकारी मिली है। शीघ्र ही गिरे हुए खंभे लगवाए जाएंगे और जो लाइटें खराब हैं। उन्हें ठीक कराया जाएगा। स्ट्रीट लाइटें रात में ही जलें, इसकी व्यवस्था कराई जाएगी।