{"_id":"686d5dc8628ceab82e0260cc","slug":"storage-of-narcotics-drugs-found-at-medical-agency-confiscated-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-150098-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मेडिकल एजेंसी पर नारकोटिक्स दवाओं का मिला भंडारण, जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मेडिकल एजेंसी पर नारकोटिक्स दवाओं का मिला भंडारण, जब्त
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। औषधि निरीक्षक के छापे में एक मेडिकल एजेंसी पर अवैध तरीके से नारकोटिक्स दवाओं का भंडारण मिला है। दवाएं जब्त करते हुए औषधि निरीक्षक ने मेडिकल एजेंसी संचालन को नोटिस जारी कर उनके क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी है। विभाग की इस कार्रवाई से अन्य कारोबारियों में हड़कंंप है।
औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने बताया कि मंगलवार को वह निघासन क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंची थीं। क्षेत्र के झंडी चौराहा पर स्थित राय मेडिकल एजेंसी का निरीक्षण किया तो वहां अवैध तरीके से कई प्रकार की नारकोटिक्स दवाओं का भंडारण मिला। एजेंसी संचालक ने लखीमपुर शहर के विवेक मेडिकल एजेंसी से यह दवाएं लाने की बात कही, लेकिन वह खरीद से संबंधित कोई भी बिल या बाउचर नहीं दिखा सका। ऐसे में सभी दवाओं को सील करते हुए उन्हें जब्त कर लिया गया। औषधि निरीक्षक ने बताया कि मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
ये दवाएं की गईं जब्त
औषधि निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल एजेंसी से सिंपलेक्स प्लस कैप्सूल-500, प्राॅक्सीफ प्लस कैप्सूल-150, एल्परासिफ 0.5 टेबलेट 1200 और चोको प्लस कफ सिरप 150 सिरप मिली हैं। यह सभी दवाएं करीब 50 हजार कीमत की हैं। इस दवाओं में छह का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।