{"_id":"595265d24f1c1b1b458b466c","slug":"stop-payment-of-jobs-without-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बजट पास हुए कार्यों के भुगतान पर रोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बजट पास हुए कार्यों के भुगतान पर रोक
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
money
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम करेगी जांच
पालिका सदस्यों की शिकायत पर डीएम ने उठाया कदम
कई पालिका सदस्यों की शिकायत पर डीएम ने पालिका में बिना बजट पास हुए कार्यों के भुगतान पर रोक लगा दी है। डीएम ने एसडीएम की अध्यक्षता में एक चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसमें एसडीएम के अलावा ईओ नगर पालिका, लोक निर्माण खंड 3 और विद्युत विभाग के सहायक अभियंता शामिल किए गए हैं। यह कमेटी जांच करेगी और रिर्पोट डीएम को भेजेगी तभी नियमानुसार भुगतान किया जाएगा।
पालिका सदस्य राजीव शुक्ला, अब्दुल खालिक, नीतू शाक्य, रेशमा देवी, सीताराम राठौर, मोहम्मद उस्मान, मीरा देवी, मुन्नी, जसपाल सिंह गोहानियां आदि कई पालिका सदस्यों ने 22 जून को डीएम समेत मुख्य मंत्री, प्रमुख सचिव नगर विकास, निदेशक स्थानीय निकाय आदि को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि नगर पालिका परिषद पालिया पालिकाध्यक्ष बिना बोर्ड की बैठक कराए वित्तीय अनियमितता करते हुए भुगतान कराने का प्रयास कर रह हैं। आरोप है कि इस भुगतान में वह निर्माण भी शामिल हैं जिनका भुगतान पूर्व में हो चुका है। पत्र में मांग की गई है कि बिना बोर्ड की बैठक में बजट पास हुए बिना भुगतान पर रोक लगाई जाए। डीएम को दिए गए पत्र पर एडीएम ने एसडीएम पलिया को पत्र जारी किया है जिसमें उनके नेतृत्व में ईओ नगर पालिका, लोक निर्माण खंड 3, विद्युत विभाग के अधिशाषी अधिकारी की टीम गठन की बात कहते हुए बिना बजट भुगतान को रोक जांच करते हुए रिपोर्ट मांगी है।
कमेटी इसकी जांच करेगी और फिर रिपोर्ट भेजेगी। इसके बाद ही नियमानुसार भुगतान किया जाएगा। किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
इंद्राकांत द्विवेदी, एसडीएम, पलियाकलां