फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Step brother murdered and threw the body of man in the forest of Dudhwa

Lakhimpur Kheri: जमीन की खातिर सौतेले भाई ने हत्या कर दुधवा के जंगल में फेंका युवक का शव, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Dec 2023 05:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 22 Dec 2023 05:07 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र में सौतेले भाई ने जमीन की खातिर युवक की हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव दुधवा के जंगल में फेंक दिया। वारदात में आरोपी का दोस्त भी शामिल रहा। पुलिस ने उसके दोस्त को गिरफ्तार कर मृतक का शव बरामद किया। 

विज्ञापन
Step brother murdered and threw the body of man in the forest of Dudhwa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र के भुड़वारा निवासी एक युवक की उसके सौतेले भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी और शव दुधवा के जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।

विज्ञापन


गोला के महमदपुर गांव निवासी उमा देवी पत्नी सत्यराम ने 18 दिसंबर को पुलिस को तहरीर देकर अपने 25 वर्षीय भाई मान सिंह के अपहरण की बात कही थी। आरोप मोहल्ला ढाकिन निवासी मानसिंह के सौतेले भाई शिवा और उसके दोस्त अनिकेत पर लगाया था। बताया था कि आठ दिसंबर को फोन करके मानसिंह को सूड़ा बुलाया गया और फिर अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की थी। 
विज्ञापन


इसी बीच 19 दिसंबर को पुलिस के हत्थे चढ़े अनिकेत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने मानसिंह के सौतेले भाई शिवा के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ाते हुए अनिकेत की निशानदेही पर उसी दिन जंगल से मान सिंह का शव बरामद किया। आरोपी अनिकेत का चालान किया। मुख्य आरोपी शिवा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरीफंटा कोतवाल अवधेश कुमार यादव ने बताया कि हत्या 8-9 दिसंबर के बीच की गई। पुलिस को 18 दिसंबर को तहरीर मिली थी। जिसपर मुकदमा दर्ज किया गया था।

जमीन के लालच में हुई मान सिंह की हत्या
मृतक की बहन उमा देवी ने बताया कि उसके पिता प्रेमचंद्र की पहली पत्नी उसकी मां की मौत होने के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। पहली मां से तीन बहन और एक भाई मान सिंह था, जबकि दूसरी पत्नी से एक बहन और एक सौतेला भाई शिवा था। 

मान सिंह पहले पिता के साथ गोला के भड़वारा में नाना-नानी के साथ रहता था। नाना-नानी की मौत के बाद पिता ने मकान बेच लिया। नानी ने मौत से पहले चार बीघा जमीन मान सिंह के नाम की थी। इस जमीन को लेकर सौतेले भाई से उसका विवाद हुआ। जिसके बाद सौतेले भाई शिवा ने अपने दोस्त के साथ उसकी हत्या कर दी और शव जला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed