फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Steno of SP office accused of second marriage

Lakhimpur Kheri News: एसपी कार्यालय के स्टेनो पर दूसरी शादी का आरोप

Tue, 10 Mar 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 10 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Steno of SP office accused of second marriage
लखीमपुर खीरी। एसपी कार्यालय में तैनात एक स्टेनो पर सहारनपुर निवासी महिला ने पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रजिस्ट्री के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग का कहना है कि अभी तक उनके पास कोई प्रार्थना पत्र नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि करीब नौ वर्ष पहले उनकी मुलाकात गौरव शर्मा से हुई थी, जो उस समय सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात था और वर्तमान में एसपी कार्यालय में स्टेनो के रूप में कार्यरत है। दोनों के बीच परिचय बढ़ने के बाद संबंध बने और 27 दिसंबर 2017 को उससे शादी कर ली। कुछ समय बाद उसके साथ रहकर महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार बाद में पता चला कि आरोपी की पहले से शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद उसने बदायूं में तैनाती के दौरान वहां के एसपी को भी शिकायत दी थी। इसी बीच आरोपी का तबादला लखीमपुर खीरी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि 27 फरवरी को इस मामले को लेकर दोनों के बीच एसपी कार्यालय परिसर में भी विवाद हुआ था।
------------
वीडियो में दो पत्नियों की बात स्वीकारने का दावा
शिकायत के बाद एक वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिसमें स्टेनो दो पत्नियों और तीन बच्चों की बात स्वीकार करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह भविष्य में किसी अनहोनी की स्थिति में दोनों पत्नियों को बराबर अधिकार देने की बात कहता हुआ नजर आता है। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि उनके पास अभी तक कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। यदि शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed