फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Steam pipe burst death worker's death

स्टीम पाइप फटने से मिल कर्मी की मौत

Wed, 12 Apr 2017 11:36 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 12 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Steam pipe burst death worker's death
पाइप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बजाज चीनी मिल में हादसा, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन

 बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड की डिस्टलरी में मंगलवार की रात 12 बजे स्टीम पाइप फटने से प्लांट आपरेटर की मौत हो गई और ईस्टमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज लखनऊ के चरक अस्पताल में चल रहा है। मिल अधिकारी घटना को इत्तेफाक बता रहे हैं।
चीनी मिल की डिस्टलरी में देवरिया जिले के गांव मथुरा छापर निवासी सोहनलाल विश्वकर्मा (45) प्लांट आपरेटर थे और बस्ती जिले के रजौर गांव निवासी बैजनाथ दुबे (40) ईस्टमैन के पद पर कार्यरत हैं। डिस्टलरी के श्रमिक बताते हैं कि 11 अप्रैल की रात करीब 12 बजे सोहनलाल मिल अधिकारियों के कहने पर डिस्टलरी के स्टीम पाइप का वाल्ब खोलने के लिए गया था। वाल्ब खोलते समय धमाके के साथ स्टीम पाइप फट गया और प्लेटफार्म भी ढह गया, जिससे प्लांट आपरेटर बुरी तरह घायल हो गया। प्लेटफार्म ढहने से नीचे खड़ा ईस्टमैन बैजनाथ भी घायल हो गया। दोनों को मिल के अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने दोनों को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय रास्ते में ही प्लांट आपरेटर सोहनलाल ने दम तोड़ दिया, जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेज दिया गया। गंभीर घायल ईस्टमैन का इलाज लखनऊ के चरक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

फैक्ट्री मैनेजर आरके मिश्र और डिस्टलरी हेड एमसी उप्रेती ने घटना का कारण प्लेटफार्म से गिरना दर्शाकर पुलिस को तहरीर और मेमो दिया है। वहीं श्रमिक घटना को मिल प्रबंधन की लापरवाही और मशीनों की नियमित देखरेख न कराए जाने का नतीजा मान रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed