फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Stations to collect weapons Will pay Rs 100

थानों पर शस्त्र जमा करने  पर देने होंगे 100 रुपये

Mon, 30 Jan 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद।
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद। Updated Mon, 30 Jan 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Stations to collect weapons Will pay Rs 100
Gun - फोटो : अमर उजाला
गृह सचिव के आदेश से पुलिस की बढ़ीं मुश्किलें 
विज्ञापन

शुल्क वसूल नही होने पर हेडमोहरिर्र के वेतन से होगी वसूली


अगर आप लाइसेंस धारक हैं और अपना शस्त्र थाने पर जमा करने जा रहे हैं तो 100 रुपये लेकर जाएं, अन्यथा आपका शस्त्र जमा नहीं किया जाएगा। शस्त्रों के जमा करने के दौरान पुलिस आपको रसीद देगी और एकत्र होने वाली रकम को पुलिस कोषागार में जमा कराएगी। प्रदेश के गृह सचिव ने डीएम-एसपी को पत्र भेजकर नई व्यवस्था को तत्काल लागू करने के आदेश दिए हैं। 

पहले लोग चुनावों के दौरान अपने शस्त्रों को दुकानों और थानों पर जमा करते थे। थानों पर जमा होने वाले शस्त्रों का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता था। इस बार विधानसभा चुनाव में ट्रैजरी में चालान जमा कर शस्त्रों को दुकानों पर जमा करने के निर्देश दिए गए थे, जबकि थानों पर निशुल्क असलहे जमा कराए जा रहे थे। प्रदेश के गृहसचिव मणिप्रसाद मिश्रा ने अब नया आदेश जारी किया है। उन्होंने डीएम-एसपी को भेजे गए पत्र में कहा है कि शस्त्र धारकों से सौ रुपये वसूल कर थानों पर जमा कराए जाएं, जो शस्त्र अब तक जमा हो चुके हैं, अब उनसे शस्त्र वापस करते समय शुल्क लिया जाए, जिसकी रसीद पुलिस शस्त्र धारक को देगी। यह शुल्क हेडमोहरिर्र कोषागार में जमा कराएगा। इस आदेश के बाद पुलिस की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। शुल्क वसूल न होने या फिर जमा असलहों से कम वसूली होने पर हेडमोहरिर्र के वेतन से वसूला जाएगा। एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि आदेश की प्रति प्राप्त हो गई है, जिसका कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed