फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fertilizer crisis, power cuts... MLAs demand accountability from officials

Lakhimpur Kheri News: खाद का संकट, बिजली की कटौती... विधायकों ने अफसरों से मांगा हिसाब

Wed, 26 Aug 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 26 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer crisis, power cuts... MLAs demand accountability from officials
लखीमपुर खीरी। खाद की कथित कालाबाजारी, बिजली कटौती, खोदी गई सड़कों और निर्माण कार्यों को लेकर मंगलवार को विधायकों ने अफसरों से जवाब मांगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति (दृष्टि) की बैठक में सदर विधायक योगेश वर्मा और पलिया विधायक रोमी साहिनी ने विभागों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। सुधार न होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत की चेतावनी दी।
राजकीय इंटर कॉलेज में चार करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन इन्डोर गेम के कार्य पर सदर विधायक योगेश वर्मा ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बेसलाइन में सरिया नहीं डाली गई है। ऐसा निर्माण रहा तो कुछ दिन बाद सब बेकार हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस और डीआईओएस से नाराजगी जताई। निर्माण कार्य का वीडियो सीडीओ अभिषेक कुमार को दिखाकर जांच कराने के लिए कहा।
पलिया विधायक रोमी साहिनी ने खाद की कथित कालाबाजारी को लेकर एआर कोऑपरेटिव प्रवीण कुमार से सवाल किए। उन्होंने कहा कि समितियों पर किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है और किसान लगातार शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। जिले में लगातार खाद आने के बाद आखिर कहां जा रही है। कालाबाजारी का खेल तो नहीं चल रहा। एआर ने कहा कि मौजूदा समय में खाद का संकट खत्म हो गया है और किसी भी स्तर पर कालाबाजारी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की अंधाधुंध कटौती और अफसरों के फोन न उठाने पर भी दोनों विधायकों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जनता परेशान होकर उनके पास फोन करती है। अफसर फोन उठाकर फॉल्ट की जानकारी दे दें तो जनता न भड़के। अधिकारियों से कार्यशैली सुधारने को कहा।

-----सड़क की मरम्मत न होने का भी उठाया मुद्दा----
जल जीवन मिशन के तहत शहर और गांवों में खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने पर भी विधायकों ने नाराजगी जताई। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के अधिशासी अभियंताओं को जल्द सड़कें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। ऐसा न होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत की चेतावनी दी। बजाज चीनी मिलों से किसानों का गन्ना भुगतान न होने पर भी नाराजगी जाहिर की।
सीडीओ अभिषेक कुमार ने आश्वासन दिया कि बैठक में सामने आई समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed