{"_id":"6a8df0a0c561967a2e0b236f","slug":"technical-flaws-in-ayushman-card-can-now-be-easily-rectified-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-183310-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आयुष्मान कार्ड में अब आसानी से सुधरेंगी तकनीकी खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आयुष्मान कार्ड में अब आसानी से सुधरेंगी तकनीकी खामियां
Wed, 26 Aug 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के लिए राहत की खबर है। आयुष्मान कार्ड में पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर या पते में दर्ज तकनीकी त्रुटियां अब आसानी से दुरुस्त कराई जा सकेंगी। इसके लिए सरकार ने डेटा मैनेजमेंट पोर्टल शुरू किया है। इसमें लाभार्थी के स्वयं के नाम को छोड़कर अन्य विवरण में संशोधन की सुविधा दी गई है।
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान कार्ड जारी होने के लिए पोर्टल पर दर्ज लाभार्थी के विवरण और आधार व राशन कार्ड में दर्ज जानकारी में करीब 80 फीसदी तक समानता जरूरी होती है। नाम की स्पेलिंग, पिता के नाम, उम्र अथवा अन्य विवरण में मामूली अंतर होने से कई बार सिस्टम कार्ड जनरेट नहीं करता था। इससे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ लेने में परेशानी होती थी।
नए पोर्टल से ऐसी विसंगतियां दूर की जा सकेंगी। इससे दस्तावेजों में मामूली अंतर के कारण कार्ड नहीं बनवा पा रहे पात्र लोगों के कार्ड बनाने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
यह सुविधा जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय में उपलब्ध रहेगी। लाभार्थी को आधार कार्ड, राशन कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाना होगा। वहां तैनात ऑपरेटर आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड कर संशोधन की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
इन विवरणों में हो सकेगा संशोधन
आयुष्मान कार्ड में जन्मतिथि एवं आयु, जेंडर, पिता अथवा पति का नाम, मोबाइल नंबर और आवासीय पता में बदलाव कराया जा सकता है।