फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   State Secretary opposes Teni in CPI(ML) conference

Lakhimpur Kheri News: भाकपा माले के सम्मेलन में राज्य सचिव ने की टेनी की खिलाफत

Sun, 03 Mar 2024 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
State Secretary opposes Teni in CPI(ML) conference
पलियाकलां। रामलीला मैदान में भाकपा माले के सम्मेलन में राज्य सचिव सुधाकर यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भाजपा के सत्ता में रहते हुए संविधान, लोकतंत्र व देश सुरक्षित नहीं है। भाजपा ने हमारी राष्ट्रीय संपत्ति व सारे संसाधन कारपोरेट घरानों को सौंप दिए हैं। सरकारी क्षेत्रों में रोजगार समाप्त हो गया है। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाकपा माले भाजपा को हराने व महागठबंधन को जितवाने में पूरी ताकत लगाएगी। माले की केंद्रीय कमेटी सचिव व नवनिर्वाचित जिला सचिव कृष्णा अधिकारी ने कहा कि तिकुनियां में किसानों की मौत के जिम्मेदार अजय मिश्र टेनी को राष्ट्रीय किसान आंदोलन की प्रमुख मांग को नजरअंदाज करते हुए मंत्रीमंडल में बनाए रखा, जो गलत है। बाढ़ कटान, समुचित विस्थापन का प्रबंध, खेती कर गरीबों के डूबे क्षेत्र घोषित आदि प्रश्नों को उठाने के लिए भाकपा माले लखीमपुर खीरी से लोकसभा का चुनाव भी लड़ेगी। इस दौरान राज्य कमेटी सदस्य रामदरश, ऐपवा की जिलाध्यक्ष व राज्य कमेटी सदस्य आरती राय, कमलेश राय, रामकिशुन, जवाहर, रंजीत, रामजीवन, मैनेजर, विनोद भारती, मुसाफिर, तपेश्वरी समेत अन्य लोग जिला कमेटी के सदस्य चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed