{"_id":"ff643dade86722603f7d9589939524c5","slug":"state-officials-to-speed-up-the-movement-of-personnel-to-dudhwa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा कर्मियों के आंदोलन को गति देने आए प्रदेश पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा कर्मियों के आंदोलन को गति देने आए प्रदेश पदाधिकारी
पलियाकलां।
Updated Fri, 26 Feb 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
दुधवा कर्मियों के आंदोलन को गति देने के लिए वनरक्षक संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राम प्रसाद यहां पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एफडी पर तमाम आरोप लगाए। कहा मांग पूरी होने तक हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा और नौ मार्च को लखनऊ में रैली होगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दुधवा के कर्मी घबराएं नहीं, पूरे प्रदेश के वन कर्मी उनके साथ हैं और उनकी समस्या को लेकर वह एक साथ उठ खड़े हुए हैं। गोंडा, बहराइच, कानपुर, श्रावस्ती, फैजाबाद समेत तमाम जिलों में प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार शुरू हो गया है। उन्होंने एफडी संजय सिंह पर भितरघात और षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वह गुपचुप ढंग से कथित समझौता नहीं करते तो कर्मियों की मांग अब तक पूरी हो चुकी होती। कहा कि मांग पूरी न हुई तो पूरे प्रदेश के वन कर्मी एक साथ लखनऊ में होंगे। धरने को फेडेरशन के स्थानीय अध्यक्ष पतिराज सिंह, मंत्री विजय कुमार, उपाध्यक्ष रामकुमार, विनय वर्मा, कौशल किशोर, जयकार शाही, रमेश कुमार आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लड़ाई मांग पूरी होने तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि उनके आंदोलन को दबाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
बैठक में मौजूद रहीं समितियां
तीसरे दिन भी जायका परियोजना और विश्व बैंक परियोजना की समितियों के महिला पुरुष सदस्य दुधवा कर्मियों के आंदोलन में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि वे अब पूरी तरह से कर्मियों के साथ हैं और मांग पूरी हो जाने के बाद ही हटेंगे।
विज्ञापन
नहीं शुरू हो सका पर्यटन
पार्क में शुक्रवार को भी पर्यटन शुरू नहीं हो सका। नए डीडी महावीर कौजलगि दुधवा में ही हैं और कर्मियों को मनाने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं। हालांकि अभी उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है।