फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   State General Secretary Anoop Gupta became MLC candidate from BJP

भाजपा से एमएलसी प्रत्याशी बने प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता

Sun, 20 Mar 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
State General Secretary Anoop Gupta became MLC candidate from BJP
अनूप गुप्ता
लखीमपुर खीरी। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने शनिवार को एमएलसी प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया। पार्टी ने पुराने कार्यकर्ता एवं प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। सूची जारी होते ही अनूप गुप्ता पक्ष के लोगों में खुशी का लहर की दौड़ गई है, जबकि एमएलसी टिकट पाने की लाइन में लगे अन्य भाजपाई मायूस होकर रह गए।
विज्ञापन

यहां बता दें कि एमएलसी का टिकट पाने के लिए तमाम भाजपाई लाइन में थे। इसमें पूर्व एमएलसी, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी शामिल थे। इनमें से तमाम नेताओं ने लखनऊ से लेकर दिल्ली में बैठे अपने आकाओं के यहां या तो डेरा डाल दिया था या फिर उनकी गणेश परिक्रमा करने में जुटे थे।
विज्ञापन


1992- एबीवपी कार्यकर्ता और उसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनें।
1996-97 से लेकर 2007- जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री, संभाग संगठन मंत्री सहित तमाम पद पर रहे।
2004- लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की योजना से मेरठ लोकसभा के समन्वयक बने।

भाजपा
2007- चुनाव प्रबंधन में भाजपा के सहयोगी रहे।
2008- भाजपा प्रदेश कार्यालय के सचिव बने।
2013- भाजपा के प्रदेश मंत्री बने।
2016- एक बार पुन: प्रदेश मंत्री बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed