{"_id":"588f3dba4f1c1b8b1de800f8","slug":"starting-with-the-death-anniversary-of-mahatma-gandhi-the-leprosy-awareness-fortnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी की पुण्यतिथि से शुरू हुआ कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि से शुरू हुआ कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 30 Jan 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
पुण्यतिथि
- फोटो : अमर उजाला
पीएचसी खीरी टाउन और नगरीय कुष्ठ केंद्र पर हुई जागरूकता गोष्ठी
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि जिले में कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाई गई, जिसके तहत पीएचसी खीरी टाउन और नगरीय कुष्ठ केंद्र परिसर में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता गोष्ठी हुई और लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया गया।
हांथीपुर मोहल्ला स्थित नगरीय कुष्ठ केंद्र पर गोष्ठी हुई, जिसमें नगरीय कुष्ठ केंद्र के कर्मचारियों सहित मोहल्ले के लोग और पालिका सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान मौजूद सभी लोगों को कुष्ठ रोग की पहचान और उसके इलाज को लेकर जारी हुई डीएम की अपील पढ़कर सुनाई गई और सभी को इसके मुफ्त इलाज की जानकारी दी गई। गोष्ठी में पालिका सदस्य कुमदेव शंकर शुक्ला, कुसुम शुक्ला, सुपरवाइजर रमेश चंद्र मिश्रा एवं केंद्र प्रभारी डॉ.अपूर्व मेहरोत्रा मौजूद रहे।
खीरी टाउन। सोमवार को पीएचसी में शुरू हुए स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र को माला पहनाकर हुई। गोष्ठी में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. एके चौधरी, विनीत श्रीवास्तव, डॉ. हरी कृष्ण, डॉ.मनीष एवं पीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी और कुष्ठ रोगियों से सामान्य रोगियों की तरह की व्यवहार करने के प्रति जागरूक किया। विनीत श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी तरह का सफेद दाग कुष्ठ रोग नहीं हो सकता है, किसी भी प्रकार की शंका होने पर अपने निकट के स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर परीक्षण कराएं। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग की दवा सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दी जाती है। वहीं पालिका सदस्य सईद अहमद गौरी ने लोगों को कुष्ठ रोगियों की सेवा करने और इसका इलाज कराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को कस्बे को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने की अपील की। गोष्ठी में आमीन अहमद, रामसनेही वर्मा, जंग बहादुर, मुनीश्वर सिंह, सैयद अफजल इमाम तारावती, मास्टर अयूब अली, सलामुद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि
मोहम्मदी। स्कूलों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि/शहीद दिवस पर ठीक 11 बजे छात्र/छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी हुई, जिसमें वरिष्ठ वर्ग में रंजना वर्मा प्रथम और अंगूरा देवी द्वितीय, कनिष्ठ वर्ग में पार्थसारथी एवं अंचल सिंह की टीम विजेता तथा अक्षत मिश्रा-आदित्य देवल उप विजेता रहे।
संयोजन कन्हैया लाल शास्त्री, निर्णायक की भूमिका नैनेश गुप्ता, राकेश सिंह ने निभाई। अध्यक्षता सुंदरलाल वर्मा ने की। बच्चों को प्रधानाचार्य एसएन वर्मा ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक वीके सिंह, विनोद शर्मा, नितिन सिंह, मनोज शुक्ला, प्रवीण पांडे, सुरेश मिश्र, मुनेश्वर मिश्रा, इंदुबाला रस्तोगी, गीता गुप्ता, अंजू, आरती, एसपी पांडे, नितिन गुप्ता, मुकेश राठौर आदि मौजूद रहे। संचालन कन्हैया लाल शास्त्री ने किया।
पुण्यतिथि पर बापू को दी श्रृद्धांजलि
गोला गोकर्णनाथ। महात्मा गांधी की पुण्य तिथि शहीद दिवस पर विद्यालयों में उन्हें याद कर श्रृद्धांजलि दी गई। नगर के जेके कन्या महाविद्यालय, सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, नवोदय इंटर कालेज, सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कालेज, पुरुषोत्तम बाल विद्या मंदिर, प्रकाशदीप शिक्षा निकेतन, श्री दुर्गा विद्या मंदिर, शारदे ज्ञान मंदिर, सरस्वती ज्ञान मंदिर, मां शारदे विद्या मंदिर, स्वामी रामाश्रम विद्या मंदिर सहित नगर के विद्यालयों में पुण्य तिथि पर बापू को याद कर श्रृद्धांजलि दी गई है।