फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Staff nurse strangled to death body found in roadside ditch in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी: स्टाफ नर्स की गला दबाकर हत्या, सड़क किनारे खंती में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 04 Oct 2026 11:24 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 04 Oct 2026 11:24 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के मैलानी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक स्टाफ नर्स का शव सड़क किनारे पानी भरी खंती में मिला। महिला की पहचान ज्योति शुक्ला के रूप में हुई। देर शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन
Staff nurse strangled to death body found in roadside ditch in Lakhimpur kheri
स्टाफ नर्स ज्योति का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैलानी क्षेत्र में कस्ता-सीतापुर मार्ग पर पकरिया चौराहे के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे पानी भरी खंती में स्टाफ नर्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पास मिले बैग में आधार कार्ड से महिला की पहचान ज्योति शुक्ला (37 वर्ष) पत्नी प्रमोद कुमार निवासी शिव कॉलोनी, लखीमपुर के रूप में हुई।

विज्ञापन


ज्योति सीतापुर के अटरिया स्थित हिंद अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात थीं। नौकरी के कारण वह सीतापुर में किराये के कमरे में रहती थीं। उनके पति प्रमोद कुमार के अनुसार, वह करनपुर, गोला कोतवाली क्षेत्र में रहते हैं। दोनों करीब चार वर्षों से वैवाहिक विवाद के चलते अलग रह रहे थे। उनके दो बच्चे हैं। बेटा हिमांशु शुक्ला हैदराबाद में लैब टेक्नीशियन का कोर्स कर रहा है, जबकि बेटी भूमि शुक्ला पिता के साथ रहती है। मृतका का मायका महोली के भट्ठा मोहल्ले में है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में अजब मामला: पिता का शव समझ किया अंतिम संस्कार, वो अगले दिन घर लौटे तो चौंका परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला मौत का राज 
देर शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई। शरीर पर अन्य चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ज्योति खंती तक कैसे पहुंचीं और उनकी मौत से पहले उनकी गतिविधियां क्या थीं। पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) भी जांची जा रही है। पुलिस जल्द ही मामले के खुलासे की बात कह रही है।

सीओ मितौली यदुवेंद्र यादव ने बताया कि महिला के गले पर चोट के निशान दिखाई दिए थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed