फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SSB organised free medical camps in border villages

एसएसबी ने सीमावर्ती गांवों में लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

Sun, 08 Mar 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 08 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
SSB organised free medical camps in border villages
एसएसबी द्वारा लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में देखे जा रहे मरीज। स्रोत: एसएसबी - फोटो : संवाद
लखीमपुर खीरी। 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। यह शिविर ‘डी’ समवाय बरसोला के कार्यक्षेत्र के जीवंत ग्राम सूरतनगर और ग्राम जसनगर में लगाया गया।
विज्ञापन


कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव के दिशा-निर्देश और द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) डॉ. दिनेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देकर नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
विज्ञापन


शिविर के दौरान सूरतनगर गांव में कुल 42 ग्रामीणों की जांच की गई, जिनमें 19 पुरुष, 14 महिलाएं और 9 बच्चे शामिल रहे। वहीं जसनगर में 59 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 34 पुरुष, 16 महिलाएं और 9 बच्चे शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed