फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP's attack on gas crisis, demonstration in Collectorate

Lakhimpur Kheri News: गैस संकट पर सपा का हल्ला बोल, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Thu, 19 Mar 2026 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 19 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
SP's attack on gas crisis, demonstration in Collectorate
रसोई गैस की किल्लत को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। संवाद
लखीमपुर खीरी। रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में बुधवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी के बैनर तले कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। जिलाध्यक्ष यश मोहन पटेल ने कहा कि कई हफ्तों से घरेलू एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित है, जिससे लोगों को 10 से 15 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कालाबाजारी बढ़ गई है और सिलिंडर 1200 से 1500 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं। इस स्थिति से छोटे होटल, ढाबे, रेहड़ी-पटरी संचालक और गरीब परिवार सबसे अधिक प्रभावित हैं। त्योहारों के समय यह समस्या आम जनजीवन को भी प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई हो। एजेंसियों को पर्याप्त स्टॉक दिया जाए और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्राथमिकता मिले।

प्रदर्शन में हकीउल्ला खां, अखंड सिसौदिया, लल्लन अली, रविशंकर वर्मा, अनुराग त्रिवेदी, साहिल कटियार, आकाश कटियार, पुष्पेन्द्र मौर्य, भुपेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, अवनीश यादव, धर्मपाल भार्गव, बबलू यादव, रामसरन वर्मा, अंकुश यादव और संदीप यादव समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed