{"_id":"6482253519de249d77017926","slug":"sports-college-apply-online-for-admission-in-class-six-lakhimpur-news-c-4-1-176684-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कॉलेज: कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स कॉलेज: कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन करें आवेदन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा छह के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए छात्र ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक चयन परीक्षा 15 जून से चार जुलाई तक मंडलीय खेल कार्यालय पर होगी। जबकि मुख्य चयन परीक्षा का आयोजन 14 से 19 जुलाई तक स्पोर्ट्स कॉलेज में होगा। छात्र की उम्र नौ से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती ने बताया कि लखनऊ मंडल की प्रारंभिक चयन परीक्षा तीन एवं चार जुलाई को होगी। वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन के लिए बालक-बालिका, क्रिकेट व फुटबॉल के लिए बालक और जूडो के लिए सिर्फ बालिका चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगी। इसकी प्रारंभिक चयन प्रक्रिया तीन जुलाई को होगी।
वहीं, एथलेटिक्स के लिए बालक एवं हॉकी, जिम्नास्टिक व कुश्ती के लिए बालक, बालिका और कबड्डी, तैराकी के लिए सिर्फ बालक चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकेंगे। इसमें चयनित छात्र-छात्राओं की मुख्य चयन प्रक्रिया 14 से 19 तक स्पोर्ट्स कॉलेजों में होगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि छात्र-छात्रा का जन्म एक अप्रैल 2011 से पहले और 31 मार्च 2014 के बाद का न हो।
विज्ञापन
आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं टीसी, कक्षा पांच की मार्कशीट लगानी होगी। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्सकॉलेजएलकेओडॉटइन पर ऑनलाइन के साथ ऑफ लाइन भी आवेदन कर सकते हैं।
....
यू डायस से होगा सत्यापन
जिला क्रीडा अधिकारी ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा पांच उत्तीर्ण करने वाले छात्र ही आवेदन कर सकते हैं। यदि छात्र ने 2022-23 में पढ़ाई नहीं की है तो अभिभावक को इसके लिए एक शपथ पत्र देना होगा। तभी छात्र आवेदन कर सकेगा। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह का फर्जीवाड़ा न होने पाए इसलिए छात्र छात्रा के नामांकन का सत्यापन केंद्र सरकार के यूडायस प्लस पोर्टल से होगा।