फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sport

खेल दिवस पर सम्मानित किए गए खिलाड़ी

Sun, 30 Aug 2020 06:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
sport
गोला में पुरस्कृत खिलाड़ी। - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में शनिवार को खेल दिवस मनाया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती ने खेल प्रशिक्षकों के साथ सामाजिक दूरी का पालन करते हुए स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर खेल दिवस मनाया। उन्होंने बताया कि हॉकी के जादूगर नाम से विख्यात मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाए जाने की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य के लिए खेल कितना आवश्यक है इसकी उपयोगिता बताई। उन्होंने अंशकालिक फुटबॉल प्रशिक्षक ओम प्रकाश पासवान एवं एथलेटिक्स प्रशिक्षक संजय यादव को जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति से 15-15 हजार रुपये की चेक दी। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि कोरोना काल में स्टेडियम बंद होने से न तो शिविर चले और न ही प्रशिक्षकों का नवीनीकरण हो सका। ऐसे में प्रशिक्षकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। इस संबंध में जानकारी मिलने पर डीएम साहब के निर्देश पर दोनों प्रशिक्षकों को आर्थिक सहायता मुहैया करा दी गई है।
विज्ञापन

000000000
खेल दिवस पर सम्मानित किए गए खिलाड़ी
गोला गोकर्णनाथ। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती और अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर रोट्रैक्ट क्लब ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया है।
रोट्रैक्ट क्लब और रोटरी क्लब गोला छोटी काशी के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय हॉकी खिलाड़ी, प्रादेशिक हॉकी टीम के अंपायर राजेंद्र कुमार की देखरेख में खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह किया गया। पदाधिकारियों ने याद दिलाया कि भारतीय हॉकी टीम के जादूगर कहे जाने वाले अंतरराष्ट्रीय भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद ने टीम में खेलते हुए भारतीय टीम को विश्व विजेता बनाया। खेल मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। खेल के माध्यम से ही कई देश, राज्य के खिलाड़ी आपस में एक दूसरे की सभ्यता और संस्कृति से परिचित होते हैं।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने नगर के प्रमुख हॉकी खिलाड़ियों को सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न, मेडल तथा फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर रोट्रैक्ट क्लब गोला काशी के अध्यक्ष त्रिनयन राजपूत, सचिव रचना मिश्रा, रवि प्रकाश, आशीष गुप्ता, पवन प्रजापति, मुनीश अवस्थी, रविसुत, मोहित कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशकालिक प्रशिक्षक को चेक देते जिला क्रीड़ा अधिकारी। संवाद

अंशकालिक प्रशिक्षक को चेक देते जिला क्रीड़ा अधिकारी। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed