{"_id":"5debfbb18ebc3e1ba85b175c","slug":"sport-lakhimpur-news-bly387067134","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला, बलरामपुर और शाहजहांपुर की टीमों ने जीता हॉकी मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला, बलरामपुर और शाहजहांपुर की टीमों ने जीता हॉकी मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन तीन मैच खेले गए। जिसमें मेजर ध्यानचंद क्लब गोला, स्टार इलेवन हॉकी क्लब बलरामपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहजहांपुर की टीम विजयी रहीं।
कृषक समाज इंटर कॉलेज में मैच के तीसरे दिन मुख्य अतिथि राज्यसभा के सांसद रविप्रकाश वर्मा ने शुभारंभ किया। पहला मैच मेजर ध्यानचंद क्लब गोला और बाबू श्रीश्चंद्र क्लब हरदोई के बीच खेला गया और गोला की टीम ने 8-0 से शानदार जीत दर्ज की। इस दौरान मैच के अंपायर मोहम्मद सलीम और मोहम्मद खुर्शीद रहे। दूसरा मैच गन्ना स्पोर्ट्स एसोसिएशन हॉकी क्लब गोडा और स्टार इलेवन हॉकी क्लब बलरामपुर के मध्य खेला गया। जिसमें बलरामपुर की टीम ने 3-0 से जीत हासिल की। तीसरा मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहजहांपुर और हॉकी रायबरेली के बीच खेला गया। जिसमें शाहजहांपुर की टीम ने 4-0 से जीत हासिल की। मैच का संचालन देवेंद्र सिंह, आशीष पांडे ने किया। इस मौके पर डॉ. लखपतराम वर्मा, श्याम मूर्ति शुक्ल, इंद्रसेन वर्मा, रामनरेश वर्मा, नरायनलाल वर्मा, सूर्यप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
आज के मैच
कृषक समाज प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट में पहला मैच मेजर ध्यानचंद हॉकी क्लब गोला और जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर, दूसरा मैच आकांक्षा सोढ़ी हॉकी एकेडमी बिजनौर और हॉकी बहराइच, तीसरा मैच स्टॉर इलेवन स्टार क्लब बलरामपुर और बाराबंकी हॉकी एसोसिएशन, चौथा मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहजहांपुर और एसबी सिंह हॉकी क्लब लखनऊ के बीच खेला जाएगा।