{"_id":"5dd82cef8ebc3e54a5656aa2","slug":"sport-lakhimpur-news-bly385025665","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबॉल में खानपुर ने बिझौली को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबॉल में खानपुर ने बिझौली को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉलीबॉल में खानपुर ने बिझौली को हराया
लालपुर स्टेडियम में सम्पन्न हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर। लालपुर स्टेडियम में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। परिषदीय स्कूलों में नगण्य खेल संसाधनों के बावजूद बच्चों ने वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, दौड़, ऊंचीकूद, लंबीकूद सहित विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभाओं की चमक बिखेरी।
इससे पहले मुख्य अतिथि बीएसए बुद्धप्रिय सिंह और विशिष्ट अतिथि जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दोनों अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन श्यामसुंदर यादव ने किया। संजय वर्मा, गौरी कुमारी, सुभाष वर्मा, ज्ञान प्रकार लेखा और परिणाम समिति में रहे। अरुण, अंशुल, भूपक, मनोज, सुभाष निर्णायक रहे। कार्यक्रम के अंत में विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बीईओ रामजनक वर्मा, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रजनीश वर्मा, आलोक मिश्रा सहित तमाम शिक्षक व बच्चे मौजूद रहे।
-----------
जूनियर स्तर पर यह रहे अव्वल
50 मीटर बालक वर्ग की रेश में अनिमेष, अखिल, अतुल और बालिका वर्ग में सौम्या, अंबिका, प्रतिज्ञा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। 100 मीटर बालक वर्ग में अनिमेष, शिवा, अखिल और बालिका वर्ग में इरम, शिवांशी, नूरमा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में रिद्धान, सूरज, चंदन और बालिकाओं में इरम, नाजरीन, सौम्या को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। लंबीकूद बालक वर्ग में शिवा, अतुल, विमल वर्मा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। सुलेख में अनुष्का को पहला, सौम्या को दूसरा और रिद्दान को तीसरा स्थान मिला। लंबीकूद अनुराधा लक्ष्मी और महकी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं।
विज्ञापन
-------------
सीनियर वर्ग में इन प्रतिभाओं ने छोड़ी छाप
सौ मीटर बालिकाओं की दौड़ में नीतू, पायल, अफसाना और बालकों में अनस, गुलदार, लवकुश क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में साहिल, शैलेंद्र, शादाब और बालिकाओं में नीतू, चांदनी, आरती क्रमश: प्रथमए द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। लंबीकूद में शैलेंद्र प्रथम, गुलजार द्वितीय और मनमोहन को तृतीय स्थान मिला। बालिका वर्ग में गंगा, राखी, अनन्या क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। रंगोली में बिझौली प्रथम, कोरैया जंगल द्वितीय, बाजपेई की टीम तृतीय रही। वॉलीबॉल बालिका वर्ग में बिझौली की टीम ने खानपुर को हराया। वहीं बालक वर्ग में खानपुर ने बिझौली को हराया। कबड्डी बालिका वर्ग में करनपुर और बालक वर्ग में लगुचा की टीम विजयी रही। सुलेख में आकाश प्रथम और वंशराज द्वितीय स्थान पर रहे।