{"_id":"6a4fe53b3f24cdeaba021a79","slug":"speeding-swift-car-crashes-into-shops-two-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-179417-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार दुकानों में घुसी, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार दुकानों में घुसी, दो घायल
Thu, 09 Jul 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
निघासन। सिंगाही-बेलरायां हाईवे पर कस्बे के बस स्टॉप के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे आईटीआई कॉलेज के बोर्ड से टकराने के बाद सरकारी हैंडपंप और दो मोटर साइकिल मिस्त्रियों की दुकानों को क्षतिग्रस्त करती हुई पलट गई। हादसे में चालक समेत दो युवकों को मामूली चोटें आईं, जबकि दुकानों में रखा सामान, हवा मशीन, इंजन और टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गए।
बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे स्विफ्ट कार सिंगाही-बेलरायां हाईवे से नौरंगाबाद मार्ग की ओर जा रही थी। बस स्टॉप के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई।
सीओ शिवम कुमार ने बताया कि हादसे के समय बस स्टॉप पर मौजूद स्थानीय लोगों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। कार में फंसे चालक समेत दो युवकों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिलाया। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
दुर्घटना में विशाल मिस्त्री की दुकान के बाहर रखा सामान, हवा मशीन, इंजन, टिनशेड तथा सरकारी हैंडपंप क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिसकर्मियों ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे के कारण देर रात कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही।