फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Speed ??Post online now

अब स्पीडपोस्ट भी ऑनलाइन

Wed, 01 Apr 2015 07:13 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 01 Apr 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
आपकी भेजी हुई स्पीडपोस्ट डाक कहां तक पहुंची, इसकी जानकारी अब आप घर बैठे कर सकते हैं। डाक विभाग की वेबसाइट पर अपनी रसीद पर अंकित बुकिंग नंबर डालकर पता लगा सकते हैं कि आपकी डाक कहां तक पहुंच गई है। आप की स्पीडपोस्ट कब डिलीवर हुई इसकी जानकारी आसानी से ले सकते हैं।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक एसएन दुबे ने बताया कि डाक विभाग की वेबसाइट पर स्पीडपोस्ट सेवा के पहुंचने की स्थिति की जानकारी देने की व्यवस्था की गई है। जिस तरह इंटरनेट के जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि ट्रेन एक स्टेशन से छूट कर अगले किस स्टेशन पर पहुंची है उसी तरह अब आप घर बैठे पता लगा सकते हैं कि आप ने जो स्पीड पोस्ट भेजी है वह कहां तक पहुंच सकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस सुविधा के जरिए जिसे डाक भेजी गई है उसे भी बता सकते हैं कि डाक किस शहर तक पहुंची है। यदि वहां रुकी है तो क्यों रुकी है। इससे आप यह भी पता लगा सकते हैं कि आप की डाक कब तक अपने गंतव्य तक पहुंच पाएगी। आपकी डाक डिलीवर हुई या नहीं इस बात की जानकारी भी आसानी से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed