फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Specialists will treat TB in District and Women's Hospital

जिला एवं महिला अस्पताल में विशेषज्ञ करेंगे टीबी का इलाज

Thu, 09 Jun 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Specialists will treat TB in District and Women's Hospital
बैठक को संबोध‌ित करते सीएमओ।
लीड के पास लगा लें....
विज्ञापन

8 एलकेएच 18
जिला एवं महिला अस्पताल में
विशेषज्ञ करेंगे टीबी का इलाज
- टीबी मुक्त भारत को लेकर सीएमओ ने दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बुधवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण शिविर का आगाज हुआ। इसके पहले दिन जिला एवं महिला अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों को टीबी रोग के बारे में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के पहले दिन सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने की मुहिम शुरू की है। इसके तहत जिला एवं महिला अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले दिन ड्रग सेंसटिव टीबी यानी (नए टीबी के मरीज) खोजकर उनका इलाज करना बताया गया। साथ ही टीबी रोगियों को खोजना, उनकी निगरानी कर दवाएं देने के साथ डीबीटी के माध्यम से पेमेंट, एमडीआर जांच आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि दूसरे दिन ड्रग रजिस्टेंस टीबी के बारे में बताया जाएगा। यह टीबी उन मरीजों में होती है जो पहले इसकी दवा खा चुके हैं और किसी कारणवश पुन: टीबी की चपेट में आ गए। इन्हें चिह्नित कर इनका सही इलाज होना बेहद जरूरी है। ऐसा करके ही टीबी रोग को फैलने से रोका जा सकता है। वहीं संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वालों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कर उनकी जांच का इलाज करने की जानकारी दी गई है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मदन लाल, महिला अस्पताल की प्रभारी सीएमएस डॉ. पुष्पलता सहित तमाम डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed