फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sparrow will be friendly district

गौरैया फ्रेंडली बनेगा जिला

Mon, 29 Feb 2016 06:14 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 29 Feb 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
Sparrow will be friendly district
खीरी को गौरैया फ्रेंडली बनाने की मुहिम शुरू हो गई है। गौरैया को  आवास और प्रजनन के लिए अनुकूल घर के रूप में वन विभाग ने लकड़ी के बने घोंसलों का वितरण शुरू करा दिया है। स्कूली बच्चों और आम नागरिकों के बीच ये घोंसले वितरित करते हुए उन्हें गौरैया संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। सोमवार को उत्तर खीरी वन प्रभाग के डीएफओ डॉ. मनोज शुक्ला ने घोंसला वितरण अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएफओ डॉ. मनोज शुक्ला ने कहा कि कच्चे और छप्पर वाले घरों के पक्के मकानों में तब्दील होने से गौरैया के लिए अनुकूल आवास की समस्या पैदा हो गई है। इससे गौरिया की संख्या में कमी आई है। गौरैया के संरक्षण के दृष्टिकोण से 20 मार्च को गौरैया दिवस मनाया जाता है। गौरैया दिवस की शुुरुआत वर्ष 2010 से हुई। इसी क्रम में 25 फरवरी को वन विभाग की एक बैठक डीएम किंजल सिंह के साथ हुई। बैठक में वृहद पौधरोपण के साथ जिला खीरी को ईको फ्रेंडली बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की पहल पर जिले में गौरैया को अनुकूल आवास देने के लिए हजारों की संख्या में लकड़ी के घोंसले बनवाए गए है। उत्तर खीरी वन प्रभाग 1000 स्कूली बच्चों को ये घोंसले वितरित करेगा। साथ ही उन्हें गौरैया संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। इसी तरह वन विभाग के अन्य प्रभागों में भी घोंसलों का वितरण और जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि घोंसलों के वितरण के लिए मार्च माह का चयन इसलिए किया गया है क्योंकि इसी दौरान गौरैया प्रजनन करती हैं और अंडे देती है। इस मौकेे पर डीएफओ डॉ. मनोज शुक्ला के अलावा कई एसडीओ, रेंजर और वनकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। गौरैया को संरक्षण देने के लिए क्षेत्रीय वनाधिकारी उमेश चंद्र राय ने विद्यार्थियों को घोंसले वितरित कर गौरैया की जीवनशैली और उसे आश्रय देने की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गौरैया पर्यावरण को भी शुद्ध करने में मदद करती है। विद्यार्थियों ने हमारी नन्हीं और प्यारी गौरैया गीत गुनगुनाया। प्रधानाचार्य मोहन कुमार तायल ने पर्यावरण और गौरैया के संरक्षण पर जोर दिया।

--
विश्व गौरैया दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम
निघासन। विश्व गौरैया दिवस पर एब्लॉन पब्लिक स्कूल में लुधौरी वन रेंज ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान गौरैया को बचाने का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर रेंजर रनवीर मिश्रा, अरुण सरोज, भूपेंद्र, राकेश गुप्ता, जमील अहमद के अलावा विद्यालय के प्रबंधक मीनाक्षी कश्यप, आरके कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed