{"_id":"684b21ab88afe2329607533a","slug":"sp-workers-submitted-a-memorandum-to-sdm-regarding-unannounced-power-cuts-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-148051-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अघोषित बिजली कटौती को लेकर सपाइयों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अघोषित बिजली कटौती को लेकर सपाइयों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Fri, 13 Jun 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सपा कार्यकर्ता-संवाद
मितौली। बिजली की अघोषित कटौती पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में एसडीएम मितौली को ज्ञापन सौंपा। बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से आपूर्ति संचालित किए जाने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
कस्ता विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर विद्युत आपूर्ति की अघोषित कटौती की जा रही है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता तहसील पहुंचकर एसडीएम मितौली रेनू मिश्रा को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे व शहरी क्षेत्र में 22 घंटे विद्युत आपूर्ति के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
इसके साथ ही चुरईपुरवा, औरंगाबाद, कस्ता, नीमगांव फीडर, से संचालित गांवों की बिजली आपूर्ति की स्थिति बड़ी दयनीय है। बिजली की अघोषित कटौती से आम जनमानस बहुत ही आक्रोशित है। वहीं कुछ गांव में लो वोल्टेज के कारण बल्ब तक नहीं जल रहे हैं। अघोषित विद्युत कटौती से नौजवान के साथ किसान व्यापारी सब परेशान हैं।
विज्ञापन
विद्युत कटौती से किसानों की फसलें सूखी जा रही हैं, विद्युत आपूर्ति नियमित न मिलने से चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। वहीं बिजली व्यवस्था सही न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गणेश शंकर पाल, जिला पंचायत सदस्य संदीप वर्मा, विवेक कुमार मिश्रा, इंद्रपाल सिंह राठौर, रामप्रसाद, रामसिंह, रामसागर, डॉ. रहमत अली, गुरदीप सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।