फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP's administered oath to combat terrorism

आंतकवाद से निपटने को एसपी ने दिलाई शपथ

Sun, 21 May 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।  Updated Sun, 21 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
SP's administered oath to combat terrorism
शपथ - फोटो : अमर उजाला
जिले में मनाया गया आतंकवाद विरोधी दिवस, एसपी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
विज्ञापन

एसएसबी मुख्यालय में जवानों के बीच हुई प्रतियोगिताएं

 
जिले में आतंकवाद विरोधी दिवस रविवार को मनाया गया। कलक्ट्रेट सभागार में प्रभारी डीएम अमित सिंह बंसल और पुलिस लाइन में एसपी डॉ. एस चन्नपा ने आतंकवाद से डटकर मुकाबला करने की शपथ दिलाई।
कलक्ट्रेट में हुए शपथ समारोह में समारोह में एसडीएम सदर आलोक कुमार वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट प्रेम कुमार श्रीवास्तव, डीएम के ओएसडी कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, आर्दश श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों के पटल लिपिक उपस्थित रहे। उधर पुलिस लाइन में सीओ मितौली निष्ठा उपाध्याय, प्रशिक्षु सीओ योगेंद्र सिंह, एसपी पीआरओ, आरआई समेत बड़ी संख्या में दरोगा और सिपाही शामिल हुए। शपथ दिलाने के बाद एसपी डॉ. एस चन्नपा ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। पुलिस अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस तक बन रही आरसीसी सड़क, व्यायामशाला आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उधर, गढ़ी रोड स्थित एसएसबी तृतीय वाहिनी के सेक्टर मुख्यालय पर रविवार को आतंकवाद विरोध दिवस मनाया गया। इस दौरान जवानों के बीच निबंध और वाद विवाद प्रतियोगिता का कार्यक्रम भी हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी कमांडेंट एचके गुप्ता ने की। उन्होंने जवानों को आतंकवाद से लड़ने की शपथ दिलाई और इसके महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर जवानों के बीच आतंकवाद विषय पर वाद विवाद और निबंध प्रतियोगिता हुई। विजेता जवानों को कमांडेंट ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एम ब्रोजन सिंह, दुष्यंत गौर सहित अन्य अधिकारी व जवान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed