फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP people used to rob the jobs of youth: Yogi

नौजवानों की नौकरी पर डकैती डालते थे सपा के लोग : योगी

Fri, 10 May 2024 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
SP people used to rob the jobs of youth: Yogi
गोला गोकर्णनाथ/ मोहम्मदी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि सपा के लोग नौजवानों की नौकरी पर डकैती डालते थे। उनके हाथों में तमंचे थमाते थे। भाजपा ने इनके हाथों में तमंचे छीनकर टैबलेट पकड़ाए। दो करोड़ नौजवानों को टैबलेट देने का लक्ष्य है। हमारा युवा अब स्मार्ट बनेगा।
विज्ञापन


गोला के राजेंद्र गिरि स्टेडियम में चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कोई अपराधी किसी व्यापारी से रंगदारी नहीं ले सकता। क्योंकि रंगदारी लेगा तो उसके लिए जहन्नुम का रास्ता भी खुला है। अब व्यापारी को प्रधानमंत्री स्वनिधि मिल रही है। सपा के समय व्यापारी और बेटी दोनाें असुरक्षित थे। अराजकता थी। कांग्रेस और सपा के समय योजनाओं में सेंध लगाकर बंदरबांट किया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन

सपा-कांग्रेस के लिए यह चुनाव सत्ता प्राप्त करने का साधन है। उनके लिए यह चुनाव फैमिली फर्स्ट है, भाजपा के लिए देश को विकसित करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि सपा के एक ही परिवार के पांच लोग चुनाव लड़ रहे हैं। इनका खाता भी खुलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मोहम्मदी के रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के विकास के लिए काम किया है। जनता को सम्मान दिया है।। नए भारत का निर्माण किया है। आतंकवाद-नक्सलवाद समाप्त किया है। गरीब के कल्याण के लिए योजनाएं चलाईं। कांग्रेस-सपा में गरीब भूखों मरता था। अब हमारे यहां पटाखा फूटता है तो पाकिस्तान पहले सफाई देता है।
-----------
एक ओर रामभक्त, दूसरी ओर हैं रामद्रोही

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह मोदी सरकार के बारे में जनता जनार्दन से पूछते हैं कि इतना उत्साह क्यों है। तो जनता कहती है - जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। राम मंदिर पर सपा महासचिव रामगोपाल के बयान पर भी उन्होंने पलटवार किया। कहा कि कांग्रेस के एक कथित बुद्धिजीवी ने राम मंदिर का निर्माण अनावश्यक बताया। सपा महसचिव का बयान आया है कि राम मंदिर का निर्माण बेकार हुआ है। चुनाव में दो चीजें साफ दिखाई दे रही हैं। एक तरफ रामराज्य की संकल्पना के साधक रामभक्त हैं और दूसरी ओर रामद्रोही हैं।

-----------
अयोध्या और काशी की तरह जगमग होगी छोटी काशी
अपने संबोधन में गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे अयोध्या नई अयोध्या बन गई है। लाखों लोग आ रहे हैं। जैसे काशी विश्वनाथ जगमगा रही है, उसी तरह छोटी काशी को संवारने काम भी हो हो रहा है। गोला टाउन एरिया को स्मार्ट टाउन एरिया के रूप में विकसित किया जाएगा। फोरलेन कनेक्टिविटी के साथ गलियारा बनेगा। उन्होंने जिले के अन्य विकास कार्यों का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed