फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP MPs allege tarnishing of party's image; report filed.

Lakhimpur Kheri News: सपा सांसदों ने पार्टी की छवि धूमिल करने का लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 19 Jun 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 19 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
SP MPs allege tarnishing of party's image; report filed.
तहरीर देकर सदर कोतवाल से वार्ता करते सांसद आनंद भदौरिया व सांसद उत्कर्ष वर्मा। संवाद
लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी के धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया और सांसद उत्कर्ष वर्मा ने शुक्रवार को सदर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने न्यूज पोर्टल व उसके रिपोर्टर पर फेसबुक रील और पोस्ट के माध्यम से झूठी व भ्रामक खबर प्रसारित करने का आरोप लगाया है। फेसबुक आईडी यूजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

सांसद आनंद भदौरिया ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर को दिए गए प्रार्थनापत्र में कहा है कि 18 जून को एक न्यूज पोर्टल के आधिकारिक फेसबुक पेज पर न्यूज रिपोर्टर की ओर से एक रील और पोस्ट प्रकाशित की गई, जिसमें समाजवादी पार्टी के 26 सांसदों समेत उनके विरुद्ध झूठा, भ्रामक और असत्य समाचार प्रसारित किया गया है। उनका आरोप है कि इस वायरल वीडियो और पोस्ट से पार्टी की सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुंची है तथा आमजन के बीच पार्टी और सांसदों के प्रति गलत धारणा बनी है।
विज्ञापन

इस दौरान सदर कोतवाली पहुंचे सांसदों के साथ सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, पूर्व विधायक सुनील लाला, अनुराग पटेल समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed