{"_id":"5f29966a8ebc3e3ce65e0a6d","slug":"sp-khiri-lakhimpur-news-bly415142940","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने बैंकों का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने बैंकों का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। एसपी के आदेश पर मंगलवार को बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी ने खुद एसबीआई बैंक मुख्य शाखा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बैंक सुरक्षा गार्ड और संदिग्ध मिले लोगों से पूछताछ की। इससे बैंक और उसके बाहर खड़े लोगों में अफरा-तफरी मची रही।
एसपी सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को सभी सीओ और थाना प्रभारियों को बैंकों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था जांचने के आदेश दिए थे। वह खुद दोपहर करीब 11 बजे अस्पताल रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा पहुंच गए। उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। अलार्म आदि बजाकर देखा। अन्य सुरक्षा उपकरणों, सुरक्षा गार्ड की उपस्थिति आदि की जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के साथ ही बैंक के आसपास संदिग्ध वाहनों की तलाशी करायी। एसपी ने बैंक सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क व मुस्तैद रहने के निर्देश दिेए।
सिकंद्राबाद पुलिस चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी ने बैंकों की चेकिंग की। बैंक में लगे सायरन आदि चेक किए। भीड़ में खड़े संदिग्धों की तलाशी ली और पूछताछ की। बेवजह खड़े मिले लोगों को कड़ी फटकार लगाई। बैंक के बाहर खड़ी बाइकों के भी लॉक चेक किए। पुलिस की इस कार्रवाई से कसबे में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
बेलरायां बेलरायां चौकी इंचार्ज योगेश तेवतिया जिला सहकारी बैंक शाखा पहुंचे। उन्होंने बैंक के नीचे खड़े लोगों से पूछताछ की। संदिग्धों को रोककर पूछताछ की। साथ ही उनका ग्राम प्रधान व आसपास के लोगों से वेरीफिकेशन कराया, तब जाने दिया। बैंक में अनावश्यक खड़े लोगों को फटकार कर बाहर निकाला।