{"_id":"5769435f4f1c1bdf7db47f81","slug":"sp-has-strayed-from-the-original-objectives","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मूल उद्देश्यों से भटक गई है बसपा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मूल उद्देश्यों से भटक गई है बसपा’
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 21 Jun 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन अधिकारी मंच के संस्थापक बाबू सिंह ने निकाली यात्रा
मंगलवार को गोला में मंच के संस्थापक का हुआ स्वागत
जन अधिकार मंच के संस्थापक एवं बसपा सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा है कि बसपा अपने मूल उद्दश्यों से भटक गई है। शोषितों और गरीबों को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने बसपा के कुछ शीर्ष नेताओं का नाम लिए बगैर कहा कि सियासत के रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची गई और मुझे बिना अपराध के जेल भेज दिया गया।
अमर मिलन गेस्ट हाउस में बाबू सिंह कुशवाहा ने एक मंच पर आने का आह्वान किया। सभा के दौरान उन्होंने बसपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और अति पिछड़े, दलित को संगठित होने पर जोर दिया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव रामसाने ओमरे, इरफान, राजेंद्र पाल, मूलचंद्र निषाद, लखन चौधरी, गोवर्धन लाल मौर्या, रामशंकर धुरिया, निहारिका सिंह, कुलदीप मौर्या, नारद राजभट, पारस मौर्या, शिवपूजन लाल, राजकुमार गुप्ता ने भी संबोधित किया।
गोला गोकर्णनाथ। जन अधिकार मंच के संस्थापक बाबूसिंह कुशवाहा के नगर में आगमन पर कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी मानव कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों ने सम्राट अशोक चौराहे पर उनका स्वागत किया। लखीमपुर से पीलीभीत जाते समय बाबूसिंह कुशवाहा को संस्थान के पदाधिकारियों ने नगर के सम्राट अशोक चौराहे पर रोक लिया, जहां उन्होंने अशोक स्तंभ का पूजन किया। पूर्व मंत्री ने बताया कि सभी को एकजुट होकर दूसरे समाज के लोगों को मंच से जोड़ें। उनके दुख दर्द में शामिल हों तो आगामी सरकार उनकी बनेगी। संस्थान के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर बड़ेलाल मौर्य, रामकुमार मौर्य, वीरपाल सिंह कुशवाहा, जगवीर सिंह कुशवाहा, रवींद्रकुमार मौर्य, राजेंद्र सिंह कुशवाहा, पारस मौर्य, कुलदीप मौर्य, सुखपाल सिंह कुशवाहा, मनमोहन मौर्य, रामऔतार मौर्य, आरके शास्त्री, पवन कुशवाहा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।